Lenovo Tab V7 टैबलेट लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Lenovo Tab V7 की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,990 रुपये है।

Lenovo Tab V7 टैबलेट लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लेनोवो टैब वी7 में 6.9 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है
  • 5,180 एमएएच की बैटरी है लेनोवो टैब वी7 में
  • Lenovo Tab V7 डुअल 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Lenovo Tab V7 टैबलेट को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। अहम खासियतों की बात करें तो लेनोवो का यह टैबलेट 6.9 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, सेल्युलर कनेक्टिविटी, 5,180 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। लेनोवो टैब वी7 टैबलेट की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। कंपनी सरकार और एंटरप्राइज़ के लिए आइरिस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस स्पेशल वेरिएंट भी उपलब्ध कराएगी।

याद रहे कि लेनोवो टैब वी7 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था।
 

Lenovo Tab V7 की भारत में कीमत

लेनोवो टैब वी7 की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,990 रुपये है। इस टैबलेट को 1 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे जल्द ही अमेज़न इंडिया और लेनोवो की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स के स्टोर्स भी मिलेगा।
 

Lenovo Tab V7 specifications, features

लेनोवो टैब वी7 में 6.9 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। 1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। लेनोवो ने टैबलेट में डॉल्बी पावर्ड फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स दिए हैं। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित हैंडसेट के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर लेनोवो टैब वी7 के रियर कैमरे के ठीक नीचे मौज़ूद है। यूज़र इस टैबलेट को फेसियल रिकग्निशन के ज़रिए अनलॉक कर पाएंगे।

Lenovo Tab V7 डुअल 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यूज़र फोन कॉल भी कर पाएंगे। लेनोवो ने अपने इस डिवाइस में 5,180 एमएएच की बैटरी दी है। लेनोवो का दावा है कि यह बैटरी 10 घंटे का वीडियो प्लेबैक और वेब ब्राउज़िंग टाइम, व 30 घंटे तक का सेल्युलर टॉक टाइम देगी।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5180 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »