Lenovo Tab Plus टैबलेट 8600mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Tab Plus के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • कीमत की बात की जाए तो Lenovo Tab Plus की कीमत 22,999 रुपये है।

Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Lenovo ने बीते महीने ग्लोबल मार्केट में Lenovo Tab Plus पेश किया था। अब, ब्रांड ने इसे भारतीय बाजार में भी उतार दिया है। Tab Plus में 11.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Lenovo Tab Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Tab Plus Price


कीमत की बात की जाए तो Lenovo Tab Plus की कीमत 22,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस टैबलेट को देशभर के प्रमुख ई-कॉमर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।


Advertisement
Lenovo Tab Plus Specifications


Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह 8 स्पीकर से लैस है जिसमें 4 ट्वीटर और जेबीएल पावरड 4 सब-वूफर शामिल हैं जो 26W का आउटपुट प्रदान करते हैं। ये डॉल्बी एटमॉस द्वारा भी ट्यून किए गए हैं। इसके अलावा टैबलेट में बैक पैनल पर एक बिल्ट-इन किकस्टैंड भी दिया गया है। यह एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी का दावा है कि दो ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lenovo Tab Plus के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्टाइलस पेन और कीबोर्ड के साथ कंपेटिबल है। Tab Plus में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 8,600mAh की बैटरी दी गई है जो 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह टैबलेट 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built-in kickstand
  • Vibrant display
  • Fast wired charging
  • JBL-powered speakers
  • Clean user interface
  • Bad
  • Heavy for a tablet
  • Performance could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.50 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.