• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Lenovo ने 8 स्पीकर वाला टैबलेट Lenovo Tab Plus किया लॉन्च, 8GB रैम, 8600mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Lenovo ने 8 स्पीकर वाला टैबलेट Lenovo Tab Plus किया लॉन्च, 8GB रैम, 8600mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह एक IPS पैनल है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश दिया गया है।

Lenovo ने 8 स्पीकर वाला टैबलेट Lenovo Tab Plus किया लॉन्च, 8GB रैम, 8600mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo US

Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • सबसे खास बात इसमें साउंड के लिए 8 स्पीकर दिए गए हैं।
  • इस टैबलेट को यूजर एक ब्लूटूथ स्पीकर की तरह इस्तेमाल कर सकता है।
  • वैकल्पिक एक्सेसरी जैसे Lenovo Tab Pen Plus और 68W USB-C भी उपलब्ध
विज्ञापन
Lenovo ने अपना नया टैबलेट Tab Plus लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगा है। टैबलेट 11.5 इंच के डिस्प्ले साइज में आता है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में कई खास फीचर्स हैं। सबसे खास बात इसमें साउंड के लिए 8 स्पीकर दिए गए हैं। Lenovo Tab Plus में एक इनबिल्ट किकस्टैंड दिया गया है। इसकी मदद से टैबलेट को 175 डिग्री एंगल पर रखकर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस टैबलेट को यूजर एक ब्लूटूथ स्पीकर की तरह इस्तेमाल कर सकता है। अपना साथ-साथ यह अन्य डिवाइसेज के ऑडियो भी प्ले कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में।  
 

Lenovo Tab Plus price

Lenovo Tab Plus को कंपनी ने US मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 320 डॉलर (लगभग 26,000 रुपये) है। इसे Lenovo Official Website से खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ वैकल्पिक एक्सेसरी जैसे Lenovo Tab Pen Plus और 68W USB-C चार्जर भी ऑफर कर रही है। 
 

Lenovo Tab Plus Specifications

Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह एक IPS पैनल है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश दिया गया है। इसका डिस्प्ले 2000 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिवाइस में MediaTek Helio G99 SoC है। यह 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

Lenovo Tab Plus का हाइलाइट फीचर इसका 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम है। यह टैबलेट एक ब्लूटूथ स्पीकर की तरह इस्तेमाल हो सकता है। यह अपने खुद के ऑडियो तो प्ले कर ही सकता है, साथ ही अन्य डिवाइसेज से भी इसमें म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। Tab Plus में एक इनबिल्ट किकस्टैंड दिया गया है। इसकी मदद से टैबलेट को 175 डिग्री एंगल पर रखकर देखा जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा, और फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 8600mAh की बैटरी इसे पावर देती है। इसके अलावा टैबलेट में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2,  और USB 2.0, Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट भी मौजूद है। साथ ही 3.5mm ऑडियोजैक भी दिया गया है। यह टैबलेट Android 14 पर रन करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »