Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज लॉन्च, टाइपिंग करना होगा आसान, 4000mAh की बैटरी

Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज में फुल की हॉट-स्वैपेबल स्विच का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स टाइपिंग अनुभव को आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं।

Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज लॉन्च, टाइपिंग करना होगा आसान, 4000mAh की बैटरी

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard में फुल की हॉट-स्वैपेबल स्विच का सपोर्ट मिलता है।

ख़ास बातें
  • Lenovo ने Lenovo Xiaoxin K5 सीरीज के कस्टम मैकेनिकल कीबोर्ड लॉन्च किए।
  • Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard की शुरुआती कीमत 129 yuan (1,498 रुपये) है।
  • Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard फुल की हॉट-स्वैपेबल स्विच का सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Lenovo ने Lenovo Xiaoxin K5 सीरीज के कस्टम मैकेनिकल कीबोर्ड लॉन्च किए हैं। ये कीबोर्ड कई प्रकार के फीचर्स प्रदान करते हैं। ये कीबोर्ड 79-की लेआउट और एक मल्टीफंक्शनल मीडिया नॉब के साथ आते हैं। यहां हम आपको Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज की कीमत और उपलब्धता


Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard की शुरुआती कीमत 129 yuan (लगभग 1,498 रुपये) है। Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। K5 एंट्री-लेवल व्हाइट चॉकलेट ब्राउनी या ब्लैक चॉकलेट ब्राउनी में वायर्ड सिंगल मोड और हुआनो ब्लू स्विच के साथ आता है। K5 प्रोफेशनल वायर्ड सिंगल मोड और मिंट मिल्क ग्रीन स्विच के साथ क्रीम मिंट में आता है। K5 Pro वायरलेस थ्री-मोड कनेक्टिविटी और मिंट मिल्क ग्रीन या मिंट जेली स्विच के साथ पीच मिंट या ब्लैक चॉकलेट सैंडविच में आता है। K5 प्रोफेशनल 31 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और अन्य मॉडल 10 जून को उपलब्ध होंगे।


Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Lenovo Xiaoxin K5 Keyboard सीरीज में फुल की हॉट-स्वैपेबल स्विच का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स टाइपिंग एक्सपीरियंस को आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं। कीबोर्ड एक सॉफ्ट और बाउंसी टाइपिंग अनुभव के लिए गैस्केट स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं और अतिरिक्त ड्राइवर्स की जरूरत के बिना कई कार्यों के आसान कंट्रोल के लिए एक मल्टीमीडिया नॉब शामिल करते हैं। K5 Pro वर्जन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। सभी मॉडल शोर को कम करने और एक शांत टाइपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए IXPE अंडरले और ईवीए सैंडविच कॉटन समेत साउंड डेंपिंग की कई लेयर के साथ आते हैं। K5 Pro वायर्ड, 2.4G और ब्लूटूथ कनेक्शन का सपोर्ट करता है, जिससे कई डिवाइसेज में फ्लेक्सिबल इस्तेमाल की सुविधा मिलती है।

सीरीज में कई लाइटिंग ऑप्शन हैं। K5 मॉडल में 11 लाइटिंग इफेक्ट के साथ व्हाइट बैकलाइटिंग शामिल है, जबकि K5 Pro एक रियर एंबिएंट लाइट स्ट्रिप, 13 लाइटिंग इफेक्ट्स और 5 ब्राइटनेस लेवल के साथ कलर आरजीबी लाइटिंग प्रदान करता है। यूजर्स तीन प्रकार के Huannuo स्विच में से चयन सकते हैं, जिसमें Huano ब्लू स्विच, मिंट जेली स्विच,और मिंट मिल्क ग्रीन स्विच शामिल हैं। बेहतर और ज्यादा स्टेबल टाइपिंग अनुभव के लिए ये स्विच प्री-ल्यूब्ड हैं।

Xiaoxin K5 कीबोर्ड लेनोवो लैपटॉप के लिए सपोर्ट करता है, Lenovo Xiaotian AI एजेंट के लिए Fn + S और परफॉर्मेंस मोड स्विच करने के लिए Fn + Q का सपोर्ट करते हैं। मल्टीफंक्शनल नॉब Fn और एरो की का इस्तेमाल करके फंक्शंस को स्विच कर सकता है, जिससे यूजर्स बिना ड्राइवर के वॉल्यूम, बैकलाइटिंग, मल्टीमीडिया और विंडो जूम को कंट्रोल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  2. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  3. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  4. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  5. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  6. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  7. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  8. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  9. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  10. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »