Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत

टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिप लगी है।

Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने अपना नया टैबलेट Legion Y900 13 लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिप लगी है।
  • Legion Y900 13 में रियर साइड में दो कैमरे मिलते हैं।
  • माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

Lenovo ने अपना नया टैबलेट Legion Y900 13 लॉन्च किया है। टैबलेट 13 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 3840 x 2560 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। टैबलेट Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस किया गया है। जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज microSD कार्ड से 2TB तक एक्सपेंड हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Lenovo Legion Y900 13 Price

Lenovo Legion Y900 13 की कीमत 8 जीबी रैम, 256 जीबी के बेस वेरिएंट के लिए 3799 जापानी येन से शुरू है। इसके 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4199 येन में खरीदा जा सकता है। वहीं, 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4699 येन में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे कार्बन ब्लैक, आइस सोल व्हाइट, और स्टार लाइट पर्पल में पेश किया है। 

Lenovo Legion Y900 13 Specifications

Lenovo Legion Y900 13 में 13 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 3840 x 2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 360Hz टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिप लगी है। यह 16 जीबी की LPDDR5X RAM और 512GB की UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Legion Y900 13 में रियर साइड में दो कैमरे मिलते हैं। मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। टैबलेट में फ्रंट साइड में भी डुअल कैमरा मौजूद है जिसमें 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 3 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। रियर कैमरा मॉड्यूल में Legion Halo RGB लाइटिंग भी दी गई है। 

स्टाइलस सपोर्ट भी इसमें जोड़ा गया है। स्टाइलस में 8192 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी है और 0.1ms की लेटेंसी है। इसमें टॉप पर एक बटन भी दिया गया है जो डिजिटल इरेजर की तरह काम कर सकता है। यह लैपटॉप पर मेग्नेट की मदद से अटैच हो जाता है और चार्ज होता है। लैपटॉप के साथ वैकल्पिक कीबोर्ड भी आता है जिसके साथ यह लैपटॉप बन जाता है। इसमें RGB बैकलाइटिंग भी मिल जाती है। जिसके साथ इससे कई तरह के काम लिए जा सकते हैं और यह एक प्रोडक्टिव डिवाइस बन जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज
  2. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
  4. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  5. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  6. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  7. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
  10. Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »