Lenovo का Legion टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,550mAh की बैटरी

इसमें Legion ColdFront Vapour थर्मल सॉल्यूशन और तीन यूजर मोड - Beast, Balanced और Energy Saving हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2024 18:47 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट के लिए देश में प्री-ऑर्डर 20 जुलाई से शुरू होंगे
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 दिया जाएगा
  • इसे मार्च में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था

इसमें 8.8 इंच QHD+ 2.5k डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का Legion टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे मार्च में पेश किया गया है। इसकी बिक्री यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका (EMEA) रीजन में की जा रही है। इसके प्रमोशनल बैनर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दिखे हैं। इससे इस टैबलेट के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हुई है। 

इस टैबलेट के लिए देश में प्री-ऑर्डर 20 जुलाई से शुरू होंगे। फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर इसके लिए प्रमोशनल बैनर से यह जानकारी मिली है। इसमें 8.8 इंच QHD+ 2.5k डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 दिया जाएगा। इसकी 6,550 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसका डिजाइन Legion टैबलेट के इंटरनेशनल वर्जन के समान होगा। इसे ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 12 GB का LPDDR5x RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी। इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।  
Advertisement

इसमें Legion ColdFront Vapour थर्मल सॉल्यूशन और तीन यूजर मोड - Beast, Balanced और Energy Saving हैं। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में Bluetooth, Wi-Fi, USB Type-C 2.0 और USB Type-C 3.1 Gen 2 पोर्ट शामिल हैं। इस टैबलेट के 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस यूरो 599 (लगभग 53,500 रुपये) का है। 

पिछले सप्ताह Lenovo ने Yoga Pro 7i को देश में लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 7 और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है। इसे मार्च में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसमें 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इस लैपटॉप का प्राइस 1,49,999 रुपये से शुरू होता है। इसे Lenovo की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह Microsoft Office Home और Student 2021 एडिशन के साथ आता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें एक अलग कोपायलट की के जरिए शुरू किया जा सकता है। इस लैपटॉप की 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसकी स्क्रीन Dolby Vision कंटेंट को सपोर्ट करती है। यह बेहतर HDR कलर रीप्रोडक्शन के लिए VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफाइड है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.