• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Lenovo ने लॉन्च किया 12GB रैम, 8.8 इंच QHD+ डिस्प्ले वाला टैबलेट Lenovo Legion Tab, जानें कीमत

Lenovo ने लॉन्च किया 12GB रैम, 8.8 इंच QHD+ डिस्प्ले वाला टैबलेट Lenovo Legion Tab, जानें कीमत

डिवाइस में 6,550mAh बैटरी है जिसके साथ में 45 वाट क्विक चार्जर है।

Lenovo ने लॉन्च किया 12GB रैम, 8.8 इंच QHD+ डिस्प्ले वाला टैबलेट Lenovo Legion Tab, जानें कीमत

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Legion Tab में 8.8 इंच का QHD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 6500mAh से ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी दी गई है।
  • यह Storm Grey कलर में आता है।
  • इसे यूरोप, अफ्रीका, मिडल ईस्ट में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Lenovo Legion Tab कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया लेटेस्ट टैबलेट है। कंपनी ने इसे एंड्रॉयड गेमिंग टैबलेट कहा है। यानी मोबाइल फोन पर गेम खेलने, और एक कंप्यूटर पर गेम खेलने के एक्सपीरियंस का जो अंतर है, उसे यह काफी हद तक कम कर देगा। यह सिंगल कलर में आता है। 8.8 इंच का QHD+ डिस्प्ले इसमें दिया गया है। टैबलेट में 6500mAh से ज्यादा कैपिसिटी वाली बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Lenovo Legion Tab price, availability

Lenovo Legion Tab को कंपनी ने सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में पेश किया है जिसकी कीमत 599 यूरो (लगभग 54,000 रुपये) बताई गई है। यह Storm Grey कलर में आता है। इसे यूरोप, अफ्रीका, मिडल ईस्ट में खरीदा जा सकता है। जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी यह उपलब्ध होगा। 
 

Lenovo Legion Tab specifications, features

Lenovo Legion Tab में 8.8 इंच का QHD+ (3,200 x 1,800 pixels) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Lenovo PureSight गेमिंग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हुई है जो विजुअल्स को और ज्यादा आकर्षक बनाती है। टैबलेट में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है जिसके साथ 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को एक्सटर्नल कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 13 आधारित UI पर चलता है। 

Lenovo Legion Tab में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस में 6,550mAh बैटरी है जिसके साथ में 45 वाट क्विक चार्जर है। इसमें तीन तरह के कूलिंग मोड दिए गए हैं- Beast मोड, Balanced मोड, Energy Saving मोड। टैबलेट में कंपनी ने USB Type-C, Bluetooth 5.3, और Wi-Fi 6E की कनेक्टिविटी दी है। इसमें DisplayPort 1.4 एक अन्य पोर्ट भी मिलता है जो डिवाइस के साथ अन्य डिस्प्ले डिवाइस जोड़ने के काम आता है। टैबलेट का वजन 350 ग्राम और मोटाई 76mm है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »