Lenovo ने 6,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Tab

इस टैबलेट के 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 599 यूरो (लगभग 54,200 रुपये) का है। इसे स्टॉर्म ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 19:51 IST
ख़ास बातें
  • इसे एंड्रॉयड गेमिंग टैबलेट कहा जा रहा है
  • इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

इस टैबलेट में लेनोवो की PureSight गेमिंग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में से एक Lenovo ने Legion Tab को लॉन्च किया है। इसे जल्द ही बिक्री के लिए बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon चिपसेट और एक बड़ी बैटरी दी गई है। इसे एंड्रॉयड गेमिंग टैबलेट कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे पर्सनल कंप्यूटर (PC) और मोबाइल गेमिंग के बीच अंतर कम होगा। 

इसके 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 599 यूरो (लगभग 54,200 रुपये) का है। इसे स्टॉर्म ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री इस महीने से यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका के कई मार्केट्स में शुरू होगी। इसे एशिया के कुछ मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Lenovo Legion Tab के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 8.8 इंच QHD+ (3,200 x 1,800 पिक्सल) डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें लेनोवो की PureSight गेमिंग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे विजुअल अधिक वाइब्रेंट दिखते हैं। Legion Tab में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC 12 GB के LPDDR5x RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस टैबलेट की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Legion Tab की 6,550 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड क्विक चार्ज 3.03 टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कूलिंग के लिए तीन मोड -  Beast, Energy Saving और Balanced हैं। इस टैबलेट में Legion ColdFront Vapour थर्मल सॉल्यूशन दिया गया है जिससे ज्यादा देर तक गेमिंग चलने पर भी डिवाइस गर्म नहीं होता। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और Wi-Fi 6E के विकल्प हैं। इसके साथ DisplayPort 1.4 दिया गया है जिससे डिवाइस के साथ यूजर्स एक्सटर्नल डिस्प्ले को कनेक्ट कर सकते हैं। इसका भार लगभग 350 ग्राम का है। पिछले महीने  स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट में लेनोवो ने ट्रांसपेरेंट स्क्रीन वाले लैपटॉप का प्रोटोटाइप पेश किया था। कंपनी के ThinkBook ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप कॉन्सेप्ट में 17.3 इंच माइक्रो LED ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले है। इस कॉन्सेप्ट लैपटॉप के अलावा कंपनी ने ThinkPad और ThinkBook बिजनेस लैपटॉप्स भी पेश किए थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.