सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में फेस रिकग्निशन फीचर भी है।
Photo Credit: phablet.jp
itel VistaTab 32 में 11 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है।
itel VistaTab 32 को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। itel VistaTab 32 में 11 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है। MediaTek का Helio G100 प्रोसेसर इसमें लगा है। दोनों तरफ कैमरा मिल जाता है। रियर कैमरा 8MP का है, फ्रंट कैमरा 5MP का है। यह टैबलेट 8200mAh की बैटरी से पैक होकर आता है। सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में फेस रिकग्निशन फीचर भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
itel VistaTab 32 फिलहाल फिलिपींस की मार्केट में लिस्टेड देखा गया है। टैबलेट दो रंगों में पेश (via) किया गया है जिसमें Ash Grey और Pearl White को शामिल किया गया है। कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। इसके साथ ही अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
itel VistaTab 32 में 11 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2,560 × 1,600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। डिस्प्ले के अंदर 450 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। कंट्रास्ट रेश्यो 1,500:1 है। यह 86% फ्रंट सरफेस कवर करता है। कहा गया है कि इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में MediaTek का Helio G100 प्रोसेसर लगा है। यह ऑक्टाकोर चिप के साथ आता है। साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मिल जाता है। टैबलेट में 4GB की रैम दी गई है और 128GB स्टोरेज मिल जाती है।
टैबलेट में रियर में 8MP का कैमरा है और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए डुअल स्पीकर हैं और चार्जिंग USB-C के द्वारा होती है। यह टैबलेट 8200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 25 घंटे का मूवी प्लेबैक टाइम मिल जाता है। 18 घंटे की गेमिंग यह कर सकता है। टैबलेट के बिल्ड की बात करें तो यह मेटल यूनीबॉडी में बनाया गया है। इसकी मोटाई 6.8mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में फेस रिकग्निशन फीचर भी है। टैबलेट के साथ स्मार्ट कीबोर्ड और स्टाइलस भी बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ