आईपैड प्रो की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत

आईपैड प्रो की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत
विज्ञापन
आईपैड प्रो को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह टैबलेट ऐप्पल के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध है। जैसा कि गैजेट्स 360 ने आपको पहले ही बताया था, आईपैड प्रो के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। जहां तक एक्सेसरी का सवाल है तो ऐप्पल पेंसिल की कीमत 8,600 रुपये है और ऐप्पल स्मार्ट कीबोर्ड 14,900 रुपये में मिलेगा। वैसे, कई रिटेल स्टोर ने हमें बताया है कि आईपैड प्रो के एक्सेसरी मंगलवार को उपलब्ध नहीं होंगे।

आईपैड प्रो को सितंबर में आयोजित ऐप्पल के ग्लोबल इवेंट में लॉन्च किया गया था। आईपैड प्रो अब तक का कंपनी का सबसे बड़ा टैबलेट है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट हैं। 32 जीबी आईपैड प्रो वाई-फाई ऑन्ली मॉडल की कीमत 67,900 रुपये होगी और 128 जीबी वाई-फाई मॉडल की कीमत 79,900 रुपये। 128 जीबी वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल 91,900 रुपये में मिलेगा।

आईपैड प्रो में 12.9 इंच का 2732x2048 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। आईपैड प्रो में नए ए9एक्स चिप का इस्तेमाल किया गया है जो पुराने आईपैड डिवाइस में इस्तेमाल किए गए चिपसेट से 1.8 गुना ज्यादा तेज है। ऐप्पल वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिल स्किलर ने बताया कि आईपैड प्रो पिछले 6 महीने में बेचे गए ज्यादातर पर्सनल कंप्यूटर से ज्यादा तेज है।

यह टैबलेट 8 मेगापिक्सल के आईसाइट कैमरे के साथ आता है। इसकी मदद से फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि टैबलेट की बैटरी आसानी से पूरे दिन तक चल जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »