iPad Air 2025 (M3) पर ऐसा डिस्काउंट नहीं देखा होगा! यहां मिल रही है जबरदस्त डील!

यदि आप इसे कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए No Cost EMI पर खरीदेंगे, तो आपको iPad Air 2025 (M3) पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जो कुल इफेक्टिव डिस्काउंट को 7,200 रुपये पर ले जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPad Air 2025 (M3) का 11 इंच मॉडल 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था
  • इसे Vijay Sales पर 55,700 रुपये में बेचा जा रहा है
  • इसके अलावा, बैंक कार्ड ऑफर और No Cost EMI ऑप्शन अलग से हैं

Apple ने iPad Air 2025 (M3) के 11 इंच मॉडल को 59,900 रुपये में लॉन्च किया था

Apple ने इसी साल मार्च में भारत में अपना iPad Air 2025 (M3 चिप) लॉन्च किया था और कुछ ही महीनों बाद अब इच्छुक ग्राहकों को इसपर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। नए iPad Air (M3) को कम से कम 7,200 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। Apple ने iPad Air 2024 को इसी साल डिस्कंटीन्यू कर दिया था। ऐसे में लेटेस्ट मॉडल को खरीदने का यह अच्छा मौका प्रतीत होता है। iPad Air (M3) में कंपनी ने दो स्क्रीन साइज का ऑप्शन दिया है। इसे 11 इंच या 13 इंच डिस्प्ले साइज में से चुना जा सकता है। नए आईपैड में Retina True Tone डिस्प्ले है और यह 12MP रियर कैमरा के साथ आता है। चलिए आपको iPad Air 2025 (M3) deal के बारे में विस्तार से बताते हैं। 
  

iPad Air (M3) deal

iPad Air (M3) को 7,200 रुपये के मिनिमम डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। यूं तो इसके 11 इंच मॉडल को 59,900 रुपये और 13 इंच डिस्प्ले मॉडल्स को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें दोनों के Wi-Fi only मॉडल्स पेश किए गए थें। लेकिन अब, Vijay Sales में 11 इंच Wi-Fi मॉडल 55,700 रुपये में लिस्टेड है। यह 4,200 रुपये की फ्लैट छूट होती है।

Advertisement

इतना ही नहीं, यदि आप इसे कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए No Cost EMI पर खरीदेंगे, तो आपको 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जो कुल इफेक्टिव डिस्काउंट को 7,200 रुपये पर ले जाएगा, यानी Wi-Fi only 11-इंच बेस मॉडल को ग्राहक कम से कम 52,700 रुपये में खरीद सकते हैं।

iPad Air (M3) specifications

iPad Air (M3) में जो सबसे बड़ा अपग्रेड है वो M3 चिप के साथ आया है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि M3 चिप पहले से ज्यादा बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देती है। नए iPad Air में Liquid Retina LCD डिस्प्ले है। 11 इंच मॉडल में 2,360x1,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन है जबकि 13 इंच मॉडल में 2,732x2,048 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है जबकि Wi-Fi + Cellular में GPS, 5G और 4G LTE नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। आईपैड में USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि नए आईपैड (Wi-Fi मॉडल) 10 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। वहीं, Wi-Fi + Cellular मॉडल 9 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.