Infinix Xpad टैबलेट में मिलेगा 11-इंच साइज का डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

अभी तक Xpad की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Infinix Xpad में 4GB/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Xpad में 11 इंच की एलसीडी दी गई है।
  • Infinix Xpad टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Infinix Xpad टैबलेट में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Xpad के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

Photo Credit: Infinix

Infinix जल्द भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना पहला टैबलेट Xpad पेश करने वाली है। टैबलेट में 11 इंच की डिस्प्ले, एक मिड-रेंज Helio प्रोसेसर और एक LTE वर्जन मिलेगा। Infinix Xpad में 2.2 GHz ऑक्टा-कोर CPU के साथ Helio G99 चिपसेट है और इसके 7000mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी ने इसे नाइजीरिया में भी टीज किया है, जहां इसके कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया गया है।


Infinix Xpad Price

Infinix ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Xpad की लिस्टिंग को लाइव किया था, लेकिन कुछ ही देर में कंपनी ने माइक्रोसाइट के सभी कंटेंट को हटा दिया। अभी तक Xpad की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Infinix Xpad में 4GB/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।


Infinix Xpad Specifications

Infinix नाइजीरिया ने X पर अपकमिंग Xpad के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है, जिसके अनुसार, इसमें 11 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें काफी स्लिम बेजल है, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 83% तक हो जाता है। इसमें मेटल यूनिबॉडी है। Infinix Xpad में 2.2 GHz ऑक्टा-कोर CPU के साथ Helio G99 चिपसेट है। ट्रांसनियन ब्रांड इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल करता है, लगभग 24 डिवाइस मार्केट में सबसे पावरफुल LTE-ओनली चिपसेट पर काम करते हैं। Infinix तीन अलग-अलग पावर मोड के साथ एक XArena गेम स्पेस लेकर आया है, जिसे गेमिंग के लिए Arm-G57 MC2 GPU को अलग-अलग लोड पावर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

वहीं, अब डिलीट कर दी गई भारतीय लिस्टिंग से पता चला था कि Xpad के कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 9 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। AI के इस दौरा में Infinix अपना खुद का सॉल्युशन लेकर आया है जिसे Folax कहा जाता है। यह ChatGPT पर बेस्ड एक वॉयस असिस्टेंट है। Infinix ने इस टैबलेट में चार स्पीकर दिए हैं, जिससे बेहतर साउंड मिलता है। Xpad में 7,000mAh बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.