आईबॉल का नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट ऑनलाइन उपलब्ध, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 17:47 IST
आईबॉल स्लाइड को-मैट टैबलेट अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। हाल ही में इस टैबलेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।  अब यह एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर इस टैबलेट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन रिटेलर द्वारा की गई लिस्टिंग में आईबॉल स्लाइड को-मेट की कीमत 8,499 रुपये बताई गई है।

याद दिला दें, इस टैबलेट को पिछले हफ्ते ही कंपनी का वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। आईबॉल स्लाइड को-मेट टैबलेट में (1280x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 8 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 188.68 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स ए7 प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू  है। टैबलेट में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसमें से यूजर को फाइल स्टोरेज और ऐप डाउनलोड के लिए 3.64 जीबी ही मिलेगी। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

आईबॉल स्लाइड को-मेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टैबलेट 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.0 और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी सपोर्ट के साथ) जैसे फीचर सपोर्ट करता है। टैबलेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कंपनी ने हाल ही में आईबॉल स्लाइड स्नैप 4जी2 टैबलेट को बारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया था। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका सिम कार्ड के जरिए 4जी एलटीई को सपोर्ट करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.