आईबॉल के नए टैबलेट के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 17:24 IST
ऐसा लगता है कि आईबॉल जल्द ही अपने नए टैबलेट स्लाई को-मेट लॉन्च कर सकती है। इस टैबलेट को तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। हालांकि अभी इस टैबलेट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कंपनी इस बारे में जल्द कोई घोषणा करेगी।

वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक डु्अल सिम सपोर्ट वाले आईबॉल स्लाइड को-मेट टैबलेट में (1280x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 8 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 188.68 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स ए7 प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू  है। टैबलेट में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसमें से यूजर को फाइल स्टोरेज और ऐप डाउनलोड के लिए 3.64 जीबी ही मिलेगी। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

आईबॉल स्लाइड को-मेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टैबलेट 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.0 और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी सपोर्ट के साथ) जैसे फीचर सपोर्ट करता है। टैबलेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके अलावा आईबॉल ने एक नया एंडी ब्लिंक 4जी स्मार्टफोन भी अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके दोनों सिम स्लॉट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए  (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम मौजूद रहेगा। फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्स का। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद हैं। फिलहाल, आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि इस हैंडसेट की बिक्री भारत में जल्द शुरू होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  3. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  4. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  6. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  9. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  10. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.