Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च

Huawei जल्द भारत में MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ टैबलेट लॉन्च कर सकता है। Flipkart टीजर में इनकी कीमत और फीचर्स सामने आए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Huawei के दो नए टैबलेट Flipkart पर टीजर के जरिए सामने आए
  • MatePad 11.5 में PaperMatte डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद
  • दोनों टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे, Google ऐप्स का सपोर्ट नहीं मिलेगा

Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च

Photo Credit: Huawei

Huawei भारत में अपने नए टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में Flipkart पर एक टीजर जारी किया था, जिसे अब अपडेट कर दिया गया है। इस अपडेट में दो टैबलेट MatePad 11.5 PaperMatte Edition (2025) और MatePad SE 11″ की जानकारी सामने आई है। साथ ही इनकी संभावित कीमत भी रिवील हो गई है। खास बात यह है कि Huawei लंबे समय बाद भारत में कोई टैबलेट लॉन्च करने जा रही है, क्योंकि इससे पहले कंपनी ने 2020 में MatePad T8 पेश किया था।

ये दोनों टैबलेट HarmonyOS के ग्लोबल वर्जन पर चलेंगे, जो AOSP बेस्ड है। इसका मतलब यह है कि इनमें Google Mobile Services (GMS) का सपोर्ट नहीं मिलेगा, यानी Google ऐप्स जैसे Play Store या Gmail सीधे काम नहीं करेंगे। कंपनी इसके बदले WPS Office जैसे ऐप्स को प्रमोट कर रही है।

Advertisement

Huawei MatePad 11.5 की बात करें तो इसमें 11.5 इंच 2.5K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 2456 × 1600 पिक्सल होगा। कंपनी के मुताबिक इसमें PaperMatte टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ मेटल यूनिबॉडी डिजाइन, क्वाड स्पीकर्स और कीबोर्ड सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें 10,100mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।

वहीं MatePad SE 11″ को एंट्री-लेवल टैबलेट के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 11 इंच WUXGA डिस्प्ले, मेटल डिजाइन और 7,700mAh बैटरी के साथ 22.5W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें Huawei M-Pen Lite का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart टीजर के मुताबिक, MatePad 11.5 की इफेक्टिव कीमत करीब 27,999 रुपये और MatePad SE 11″ की कीमत करीब 13,749 रुपये हो सकती है, जो बैंक ऑफर्स को मिलाकर बताई गई है।

Advertisement

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक इन टैबलेट्स को “Coming Soon” टैग के साथ दिखाया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इन्हें भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.