टैबलेट में पढ़ाई के लिहाज से कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Photo Credit: Honor
Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट में फ्रंट में दो कैमरा मिलते हैं।
Honor Pad X10 Pro Max को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह टैबलेट 13 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी के साथ ही दो कैमरा भी मिलते हैं। इसमें डुअल फ्रंट कैमरा है और रियर में भी एक कैमरा मौजूद है। इसे कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। टैबलेट में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor Pad X10 Pro Max को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी तक इसकी प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है। इसे Honor की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट दो रंगों में आया है Cangshan Gray और Forest Green को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसे WiFi वेरिएंट में लिस्ट किया है जिसमें 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स को पेश किया गया है। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Honor की अधिकारिक वेबसाइट पर टैबलेट के लिए बुकिंग शुरू है। चीन में 28 अगस्त से इसकी सेल शुरू हो जाएगी।
Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट कंपनी का मैक्स टैबलेट बनकर आया है जिसमें 13 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसका एक हाइलाइट इसकी बैटरी भी है जो कि 10,100mAh की है। यह डुअल फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। यानी वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के साथ-साथ इसमें सेल्फी फोटो का भी पूरा प्रबंध किया गया है। टैबलेट में कंपनी ने कई तरह के शिक्षा संबंधी फीचर्स भी दिए हैं। इसमें कई AI फीचर्स भी समाहित हैं।
टैबलेट में कंपनी ने रियर और फ्रंट में कैमरा दिया है। रियर में यह सिंगल कैमरा के साथ आता है। वहीं, फ्रंट में दो कैमरा बताए गए हैं। एक 8MP का मेन कैमरा है, और दूसरा 2MP का सेकंडरी कैमरा है। Honor का कहना है कि Pad X10 Pro Max में पढ़ाई-लिखाई पर केंद्रित कई AI फ़ीचर शामिल हैं, जैसे कि वन-टू-वन स्टडी गाइडेंस और स्पोकन-इंग्लिश की प्रैक्टिस आदि।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!