13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ

Honor ने बाजार में अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश कर दिया है।

13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ

Photo Credit: Honor

Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition में 13MP का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition में 10100mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition में 12.1 इंच की LCD IPS डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Honor ने बाजार में अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश कर दिया है। यहां हम आपको Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यह टैबलेट स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल और डिजिटल क्रिएटिव के लिए बेस्ट है, जिसमें कास एंटी ग्लेयर, टेक्स्चर स्क्रीन सर्फेस और हाई परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition Price

Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition की कीमत का खुलासा जल्द ही होगा। Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition सिर्फ ग्रे कलर में आता है।

Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition Features & Specifications

Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS Paperlike एंटीग्लेयर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3000x1872 पिक्सल, 165Hz/144Hz/120Hz/90Hz/60Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, DCI-P3 वाइड कलर गेमट, IMAX एन्हांस्ड और 700 निट्स HBM ब्राइटनेस है। यह ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 825 GPU दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 के साथ आता है। इसमें 10100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pad 20 Pro Paperlike Edition के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साउंड फीचर्स में 6 स्पीकर्स, ड्यूल माइक्रोफोन, डीटीएस: एक्स अल्ट्रा साउंड और HONOR स्पैटियल ऑडियो शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 277.07 मिमी, चौड़ाई 179.28 मिमी, मोटाई 6.29 मिमी और वजन 537 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी और ओटीजी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »