Mi Notebook भारत में 11 जून को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi का दावा है कि Mi Notebook हाई-एंड फ्लैगशिप-लेवल का लैपटॉप होगा, जो कि पावर यूज़र्स के लिए बना है। तो अगर आप किफायती लैपटॉप की उम्मीद कर रहे थे, तो यहां आपको निराशा हाथ लगने वाली है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 8 जून 2020 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook भारत में Xiaomi का पहला लैपटॉप
  • भारतीय ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है मी नोटबुक
  • Mi Notebook 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस होगा

Mi Notebook की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं

Xiaomi भारत में 11 जून को अपना पहला लैपटॉप Mi Notebook लॉन्च करने वाली है। अगले हफ्ते इस लैपटॉप को केवल भारत में नहीं लॉन्च किया जाएगा। यह ग्लोबल लॉन्च भी होगा। कंपनी चीन में अपने कई लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है, लेकिन लेटेस्ट लैपटॉप खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लैपटॉप लॉन्च को अभी कई दिन बाकी हैं, शाओमी कुछ दिनों से लगातार मी नोटबुक से संबंधित फीचर्स की जानकारी टीज़र्स के जरिए सार्वजनिक कर रही है। तो चलिए एक नज़र डाल लेते हैं, हम मी नोटबुक के बारे में क्या कुछ जान चुके है।
 

Mi Notebook launch date, livestream, more

जैसे कि हमने बताया Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च होने वाला है। कोरोना वायरस महामारी के चलते Xiaomi ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के जरिए इस लैपटॉप को लॉन्च करेगी, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आप चाहें तो लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम YouTube, Twitter, Facebook और कंपनी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अब-तक लाइवस्ट्रीम का लिंक सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन अभी लॉन्च में कुछ दिन और बाकी हैं। उम्मीद है कि लॉन्च से एक दिन पहले तक कंपनी लिंक सार्वजनिक कर दे।
 

Mi Notebook models

कंपनी के अधिकारियों ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन भी शामिल हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से खुलासा हुआ है कि 11 जून को केवल मी नोटबुक ही लॉन्च नहीं होगा। इस दिन मी नोटबुक के साथ Mi Notebook Horizon Edition भी पेश किया जाएगा, जिसके बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आ चुकी है। हॉरिज़न एडिशन के बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं, हालांकि खबर है कि यह 14 इंच फुल-एचडी बेजल-लेस स्क्रीन, डीटीएस ऑडियो सपोर्ट और एसएसडी सपोर्ट के साथ आएगा।
 

Mi Notebook specifications, features

Xiaomi के अनुसार, मी नोटबुक में पतले बेज़ल के साथ सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा यह पुख्ता हो चुका है कि मी नोटबुक में 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और 12 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। शाओमी का कहना है मी नोटबुक में फुल-एचडी स्क्रीन शामिल होगी।

शाओमी का दावा है कि यह हाई-एंड फ्लैगशिप-लेवल का लैपटॉप होगा, जो कि पावर यूज़र्स के लिए बना है। तो अगर आप किफायती लैपटॉप की उम्मीद कर रहे थे, तो यहां आपको निराशा हाथ लगने वाली है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  4. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  2. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  3. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  4. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  5. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  6. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  7. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  9. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.