Apple Event 2018: आज iPad के साथ लॉन्च हो सकते हैं कई और प्रोडक्ट

Apple आज न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ हॉवर्ड गिलमैन ओपेरा हाउस में इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान आईपैड प्रो समेत कई अन्य प्रोडक्ट को लॉन्च किया जा सकता है। घर बैठे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं जानिए।

Apple Event 2018: आज iPad के साथ लॉन्च हो सकते हैं कई और प्रोडक्ट

Apple Event 2018: आज लॉन्च होंगे कई ऐप्पल प्रोडक्ट

ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा Apple Event 2018
  • फेस आईडी से लैस नए iPad Pro मॉडल आज हो सकते है लॉन्च
  • AirPower वायरलैस चार्जिंग सिस्टम की उपलब्धता से उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple आज न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन एकेडमी ऑफ हॉवर्ड गिलमैन ओपेरा हाउस में इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। ऐप्पल इवेंट के दौरान नए iPad मॉडल, MacBook Air के अपग्रेड मॉडल के साथ नए सॉफ्टवेयर संबंधित घोषणाएं हो सकती हैं। आपके जेहन में ये सवाल घूम रहा होगा कि आखिर घर बैठे Apple इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखी जाए। आइए आपको इस बात का जवाब देते हैं। Apple इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।

गौर करने वाली बात यह है कि लाइव स्ट्रीमिंग केवल चुनिंदा डिवाइस के लिए ही उपलब्ध होगी। macOS या iOS प्लेटफॉर्म के लिए Safari पर और विंडोज 10 यूजर Microsoft Edge पर लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आसानी से देख पाएंगे। इसके अलावा Apple TV भी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाया जा सकेगा। याद करा दें कि, कंपनी ने पहली बार iPhone 2018 मॉडल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ट्विटर पर भी की थी।
 

Apple इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं कई प्रोडक्ट

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज इवेंट के दौरान फेस आईडी और नए चार्जिंग पोर्ट से लैस आईपैड मॉडल, मैकबुक एयर को रिप्लेस करते हुए नए लैपटॉप और प्रोफेशनल यूजर के लिए नए Mac Mini को लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि Microsoft Surface Pro से मुकाबले के लिए ऐप्पल ने 2015 में iPad Pro को लॉन्च किया था। नए आईपैड प्रो को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें एज-टू-एज स्क्रीन, चार्जिंग के लिए यूएसबी-टाइप सी कनेक्टर, डिवाइस को अनलॉक करने के लिए फेस आईडी, एलसीडी पैनल, ऐप्पल ग्राफिक्स चिप के साथ अपडेटेड एप्पल पेंसिल और iPhone 2018 मॉडल की तरह पतले बेजल हो सकते हैं। टीएफ इंटरनेशनल सिक्योरिटी के विश्लेषक Ming-Chi Kuo का कहना है कि नया आईपैड प्रो 11 इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है।

MacBook Air और Mac mini में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही नए लैपटॉप को लॉन्च किया जा सकता है। नए लैपटॉप हाई रिजॉल्यूशन वाले 13 इंच का डिस्प्ले और पतले बेजल के साथ आ सकता है। मैक मिनी को नए प्रोसेसर और फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Apple हमेशा आखिर तक एक सरप्राइज को बनाए रखती है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार इवेंट के दौरान AirPower वायरलैस चार्जिंग सिस्टम की उपलब्धता और कीमत की घोषणा की जा सकती है। याद करा दें कि एयरपावर वायरलैस चार्जिंग सिस्टम से सितंबर 2017 में पर्दा उठाया गया था। यह पैड iPhone, AirPods और Apple Watch को वायरलैस चार्ज करने में सक्षम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »