Apple इस साल लॉन्च करेगी पूरी तरह से 'AI-पावर्ड' डिवाइस! जानें इसमें ऐसा क्या होगा खास?

चिपसेट iPad Pro तक सीमित नहीं होगा। पहले की एक रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा दिया गया था कि Apple M4 चिपसेट के साथ Mac mini से शुरू करके अपने पूरे Mac लाइनअप को नया रूप दे सकता है।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 19:34 IST
ख़ास बातें
  • iPad Pro के लिए AI-पावर्ड M4 चिप को चुनने की प्लानिंग बना रहा है Apple
  • भविष्य में M4 चिप को Mac mini और अपने पूरे Mac लाइनअप में जोड़ सकता है
  • iPhone 16 के लिए नए A18 चिपसेट को भी पेश किया जा सकता है
Apple नए iPad Pro के लिए M3-चिपसेट छोड़ अपकमिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-पावर्ड M4 चिप को चुनने की प्लानिंग बना रहा है। अभी एक साल भी नहीं हुआ है जब क्यूपर्टिनो-आधारित कंपनी ने M3 चिपसेट को पेश किया था और इसे अपने iMac, MacBook Air और MacBook Pro में जोड़ा था। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने चिपसेट को एक बार फिर अपग्रेड करते हुए M4 चिपसेट के साथ नए डिवाइस को पेश करना चाह रही है, जिसमें एक नया अधिक पावरफुल न्यूरल इंजन शामिल होगा।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की पावर ऑन न्यूजलेटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने 7 मई के 'लेट लूज' इवेंट में M4-पावर्ड iPad Pro पेश कर सकता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अघोषित प्रोसेसर एक नए न्यूरल इंजन से लैस हो सकता है जो इसे AI फीचर्स के लिए एल्गोरिद्म चलाने के लिए पर्याप्त पावर देगा। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को अपने "पहले ट्रू AI-पावर्ड डिवाइस" के रूप में पेश करेगी।

माना जा रहा है कि नए iPad Pro को इस साल अहम अपग्रेड मिलेगा। अफवाह है कि इसमें OLED डिस्प्ले, पतले बेजल्स होंगे और यह "ग्लॉसी और मैट स्क्रीन वर्जन" में उपलब्ध होगा। इसमें मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है। ऑप्टिक्स के लिए, इसमें एक नया रियर कैमरा मॉड्यूल और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Apple इवेंट में एक नई Apple Pencil को भी पेश किए जाने की उम्मीद है जिसे iPad Pro के लिए एक एक्सेसरी के रूप में डिजाइन किया जा सकता है।

चिपसेट iPad Pro तक सीमित नहीं होगा। पहले की एक रिपोर्ट में इस बात की ओर इशारा दिया गया था कि Apple M4 चिपसेट के साथ Mac mini से शुरू करके अपने पूरे Mac लाइनअप को नया रूप दे सकता है। मॉडल के 2024 के अंत में या 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Apple 2025 और उसके बाद M4 चिप के साथ अन्य मैक मॉडल पेश कर सकता है। गुरमन ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि iPad Pro से शुरुआत करके, Apple अपने सभी प्रोडक्ट्स को AI डिवाइस के रूप में पेश कर सकता है।
Advertisement

गुरमन ने आगे बताया कि Apple A18 चिपसेट को भी ब्रांड कर सकता है, जिसके iPhone 16 Pro मॉडल में AI-पावर्ड के रूप में आने की उम्मीद है। यह दावा iOS 18 के जरिए AI फीचर्स को पेश करने की कंपनी की प्लानिंग पर प्रकाश डालने वाली कई रिपोर्टों से भी पुष्ट होता है। रिपोर्टों के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि क्यूपर्टिनो-आधारित कंपनी AI रेस में पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए कमर कस रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple AI powered Device, Apple M4 Chip, iPad Pro M4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.