• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला

Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला

सोशल मीडिया पर कंपनी के नियम और शर्तों के स्क्रीनशॉट इस बात की पुष्टि करते हैं कि नियमों में कंपनी ने डेटा शेयरिंग की आजादी नहीं दी है।

Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला

Airtel के मोबाइल डेटा शेयरिंग के नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया है।

ख़ास बातें
  • मामला-अनलिमिटिड 5G प्लान का डेटा किसी दूसरे यूजर के साथ शेयर नहीं कर सकते
  • कथित तौर पर कंपनी ने नियम और शर्तों में इस बात जिक्र किया है।
  • अब इस बात पर एक बहुत बड़ा असमंजस यूजर्स के बीच पैदा हो गया है।
विज्ञापन

Update: नए नियम और शर्तों के अनुसार, अब यूजर्स पर अनलिमिटिड 5G डेटा पैक के साथ मोबाइल पर डेटा शेयर करने पर कोई पाबंदी नहीं है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर नियम और शर्तों में अब पाबंदी जैसी किसी बात का जिक्र नहीं किया गया है। 

Airtel ने यूजर्स के साथ धोखा किया है! अगर आपके पास एयरटेल का अनलिमिटिड 5G इंटरनेट प्लान चालू है, और मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट शेयर करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं कर सकेंगे। यानी आप अनलिमिटिड 5G प्लान का डेटा किसी दूसरे यूजर, दोस्त या परिचित के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे। ऐसा हम नहीं, इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुछ सोशल मीडिया पोस्ट कह रहे हैं। X पर कई यूजर्स और जाने-माने टिप्स्टर्स ने कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। इनमें कहा गया है कि कंपनी के नियम और शर्तों के मुताबिक, यूजर को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए 5G डेटा शेयरिंग की आजादी नहीं दी गई है। इस पर कई यूजर्स ने कंपनी पर धोखे से नियम थोंपने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

Airtel के यूजर्स इन दिनों कंपनी पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। कथित तौर पर कंपनी ने नियम और शर्तों में इस बात जिक्र किया है कि यूजर्स अनलिमिटिड 5G प्लान में इंटरनेट डेटा दूसरे यूजर्स के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। TheTechOutlook के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स और कई जाने-माने टिप्स्टर्स ने ऑनलाइन स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इनसे पता चलता है कि अनलिमिटिड 5G डेटा ऑफर की शर्तों के अनुसार, जिन कस्टमर्स ने अनलिमिटेड 5G डेटा एक्टिवेट किया है, वे मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए डेटा शेयर नहीं कर सकते। 

बता दें कि जिन यूजर्स के पास 5G फोन, और Airtel 5G Plus का एक्सेस है, उन्हें चुनिंदा पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर मिलता है। अब इस बात पर एक बहुत बड़ा असमंजस यूजर्स के बीच पैदा हो गया है। क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी ने मोबाइल हॉटस्पॉट डेटा शेयरिंग को लेकर ऐसे किसी नियम का जिक्र अपनी शर्तों में नहीं किया है। 


वहीं, सोशल मीडिया पर कंपनी के नियम और शर्तों के स्क्रीनशॉट इस बात की पुष्टि करते हैं कि नियमों में कंपनी ने डेटा शेयरिंग की आजादी नहीं दी है। ऐसे में यूजर्स का गुस्सा जमकर सोशल मीडिया पर फूट रहा है। कई यूजर्स ने कहा है कि कंपनी को अपने नियम और शर्तों को साफ-साफ तौर पर प्लान के साथ लिखना चाहिए ताकि प्लान खरीदते समय इस तरह की शर्तें कहीं छुपी न रहें और वो यूजर्स को अलग से लिखी हुई दिखें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  2. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  3. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  5. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  6. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  7. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  8. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  9. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  10. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »