Video : बंगलूरू में एलन मस्‍क की ‘पूजा’ कर रहे लोग, हैरान करने वाली है वजह!

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्‍स अगरबत्ती से एलन मस्‍क की आरती उतार रहा है। वहां कई और लोग बैठे हुए हैं, जिनकी आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 12:53 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
  • ट्विटर यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स
  • पूजा आयोजन की वजह भी दिलचस्‍प है

वीडियो में ‘बाबा एलन मस्‍क की जय’ के नारे भी लगाए जा रहे हैं।

Photo Credit: Video Grab

टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क (Elon Musk) को पूरी दुनिया में लोग जानते हैं और उन्‍हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। जब से मस्‍क ने माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा है, उनकी पहचान और बढ़ गई है। अपने ट्वीट से चर्चाएं बटोरने वाले मस्‍क एक बार फ‍िर खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि बंगलूरू में पुरुषों के एक ग्रुप ने एलन मस्‍क के लिए एक ‘पूजा' का आयोजन किया। इसका वी‍डियो भी सामने आया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रिएक्‍शंस दे रहे हैं। आखिर क्‍यों हुई बंगलूरू में मस्‍क की ‘पूजा', आइए जानते हैं।  

हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में एलन मस्‍क की ‘पूजा' करने वाले लोग सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (एसआईएफएफ) से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने बेंगलूरू के फ्रीडम पार्क में टेस्ला के सीईओ के लिए विशेष 'पूजा' आयोजित की। 
 

वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर यूजर Sriman NarSingh ने लिखा, ‘ट्विटर खरीदने और पुरुषों को उनके उत्‍पीड़न के खिलाफ विचार व्‍यक्‍त करने की इजाजत देने के लिए SIFF मेंबर बंगलूरू में गुरु @elonmusk की पूजा कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्‍स अगरबत्ती से एलन मस्‍क की आरती उतार रहा है। वहां कई और लोग बैठे हुए हैं, जिनकी आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है। वीडियो में ‘बाबा एलन मस्‍क की जय' के नारे भी लगाए जा रहे हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक इस ‘पूजा' का आयोजन इसलिए किया गया क्‍योंकि एलन मस्‍क ने ट्विटर को खरीदा और पुरुषों को उनके उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति दी। लोग एलन मस्‍क को 'वोकाशुरा का विध्वंसक' कह रहे हैं। इस टर्म को उन लोगों के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है, जो हर चीज पर प्रश्‍न करते हैं। 
 

Advertisement
इस वीडियो को कई हजार व्‍यूज मिले हैं। लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मां कसम ऐसा चलता रहा, तो एक दिन में भी देव बन जाऊंगा। एक यूजर ने लिखा- मस्‍क अभी जिंदा हैं, उन्‍हें श्रद्धांजलि क्‍यों दे रहे हैं। कई और यूजर भी वी‍डियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने वीडियो एलन मस्‍क को भी टैग किया है, ताकि वो भी इस पर अपना रिएक्‍शन दें। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.