Video : खिड़की बन गई बालकनी, आनंद महिंद्रा भी हुए वीडियो से प्रभावित, देखें

Viral Video : यह विंडो आइडिया उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो अपनी खिड़की को बालकनी में बदलते हुए देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 08:55 IST
ख़ास बातें
  • बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
  • एक खिड़की के बालकनी में तब्‍दील होने का वीडियो
  • लिखा, विचार करने योग्‍य एक और आइडिया

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह 14 सेकंड का है। इसे 47 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

Photo Credit: Video Grab

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। वह अक्‍सर दिलचस्‍प और प्रेरणादायी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अपने नए वीडियो में आनंद महिंद्रा से यूनीक खिड़की का डिजाइन शेयर किया है, जो खिड़की के अलावा जरूरत के वक्‍त बालकनी का काम भी करता है। आजकल हर कोई कम से कम जगह में ज्‍यादा स्‍पेस पाना चाहता है। यह विंडो आइडिया उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो अपनी खिड़की को बालकनी में बदलते हुए देखना चाहते हैं।  
 
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह 14 सेकंड का है। इसे 47 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक विंडो को बालकनी में भी बदला जा सकता है। ना सिर्फ ग्राउंड फ्लोर बल्कि फर्स्‍ट फ्लोर में भी यह आइडिया काफी अच्‍छी तरह से काम करता है। हालांकि जब विंडो, बालकनी का रूप लेती है, तो कमरे को एक ओपन स्‍पेस मिल जाता है। 

फर्स्‍ट फ्लोर पर इस तरह का स्‍ट्रक्‍चर सर्दियों के मौसम के लिए बेहतरीन हाे सकता है, जब धूप सेंकनी हो या ब्रेकफास्‍ट इन्‍ज्‍वॉय करना हो। अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि यह काफी प्रभावशाली है और बहुत हद तक नई लाइफस्‍टाइल के हिसाब से है। बिल्डिंगों की योजना बनाते वक्‍त विचार करने योग्‍य एक और आइडिया।
 

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए वीडियो को उनके फॉलोवर्स ने काफी पसंद किया है। यह यूजर ने प्रतिक्र‍िया में लिखा- चाय-पकौड़े के साथ बारिश का आनंद लेने के लिए बिल्कुल सही! एक और यूजर ने अपने कमेंट में बताया कि यह आइडिया बिल्डिंगें बनाते समय पहले से ही इस्‍तेमाल हो रहा है। 

यूजर्स इस तकनीक के बारे में और भी जानकारियां शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह का पहला मॉडल नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में इंस्‍टॉल किया गया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.