• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Viral : ड्राइवर ने ऑटो रिक्‍शा में फ‍िट कर दी गेमिंग चेयर, लोगों ने बांधे तारीफों के ‘पुल’

Viral : ड्राइवर ने ऑटो रिक्‍शा में फ‍िट कर दी गेमिंग चेयर, लोगों ने बांधे तारीफों के ‘पुल’

Viral : जो कुर्सी ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर ने अपनी सीट पर लगाई है, उसे आमतौर पर गेमर्स इस्‍तेमाल करते हैं।

Viral : ड्राइवर ने ऑटो रिक्‍शा में फ‍िट कर दी गेमिंग चेयर, लोगों ने बांधे तारीफों के ‘पुल’

Photo Credit: @anuj63

तस्‍वीर बंगलूरू की बताई जा रही है। हो सकता है कि ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर ने जाम में फंसने के दौरान आरामदायक एहसास पाने के लिए इस कुर्सी को फ‍िट किया हो।

ख़ास बातें
  • साेशल मीडिया में वायरल हो रही तस्‍वीर
  • एक ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर कर रहा गेमिंग चेयर का इस्‍तेमाल
  • संभवत: आरामदायक सफर के लिए आजमाया गया तरीका
विज्ञापन
गेमिंग चेयर का इस्‍तेमाल आमतौर पर वो लोग करते हैं, जो कई-कई घंटे हाईएंड गेमिंग अपने सिस्‍टम पर करते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्‍वीर कुछ और बयां कर रही है। एक ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर ने अपने ऑटो के अंदर गेमिंग चेयर को फ‍िट कर दिया है। वह उसका यूज ड्राइविंग के दौरान कर रहा है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यह फोटो @anuj63 नाम के यूजर ने शेयर की है। यूजर का नाम अनुज बंसल है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 

अपने पोस्‍ट में अनुज लिखते हैं, टेकब्रोज़ को सारी मौज-मस्ती क्यों करनी चाहिए? उनका पोस्‍ट यह जाहिर करता है कि जो कुर्सी ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर ने अपनी सीट पर लगाई है, उसे आमतौर पर गेमर्स इस्‍तेमाल करते हैं। हाई-एंड गेमिंग सेटअप के साथ ये कुर्सियां देखी जाती हैं। 
 

तस्‍वीर बंगलूरू की बताई जा रही है। हो सकता है कि ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर ने जाम में फंसने के दौरान आरामदायक एहसास पाने के लिए इस कुर्सी को फ‍िट किया हो। बहरहाल, अनुज बंसल की शेयर की गई तस्‍वीर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। 

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, स्‍ट्रीट गेमिंग। अन्‍य यूजर ने लिखा, रोडरैश तो अब होगा। एक यूजर ने न्‍यूज क्लिप शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर फुल टाइम ट्रेडर और स्‍टॉक ट्रेडिंग करता है। कई यूजर ने तस्‍वीर पर अपना प्‍यार लुटाया है। ड्राइवर के आइडिया की तारीफ की गई है। कुछ यूजर तस्‍वीर पर खिलखिलाती हुईं इमोजी शेयर कर रहे हैं। 
 

गौरतलब है कि बंगलूरू में जाम एक बड़ी समस्‍या है और ऑटो रिक्‍शा ड्राइवरों को कई-कई घंटों तक जाम में जूझना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई इस तरह का जुगाड़ तैयार कर ले, तो वायरल होना स्‍वाभाविक है। अनुज बंसल की शेयर की गई तस्‍वीर को अबतक 2 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।  


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »