• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Colombia Plane Crash: 40 दिन बाद जंगल से 4 बच्चों को रेस्क्यू करने वाली टीम के पास था ये फोन!

Colombia Plane Crash: 40 दिन बाद जंगल से 4 बच्चों को रेस्क्यू करने वाली टीम के पास था ये फोन!

Armor 3W IP68/IP69K और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड से लैस आते हैं। ये फोन को पानी, धूल अत्यधिक तापमान सहित कई परिवेश में सुरक्षा देते हैं।

Colombia Plane Crash: 40 दिन बाद जंगल से 4 बच्चों को रेस्क्यू करने वाली टीम के पास था ये फोन!

Photo Credit: Twitter (@FuerzasMilCol)

ख़ास बातें
  • हाल ही में एक प्लेन क्रैश के 40 दिनों बाद 4 बच्चों को रेस्क्यू किया गया
  • बच्चे 40 दिन से अमेजन के घने जंगलों में कंद-मूल खाकर जिंदा थे
  • सेना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में Ulefone Armor 3W का वाटरमार्क था
विज्ञापन
हाल ही में एक घटना ने दुनिया को अंचभित करके रख दिया। एक प्लेन के क्रैश होने के बाद कोलंबियाई अमेजन रेनफॉरेस्ट में एक महीने से ज्यादा समय से लापता चार बच्चे जीवित पाए गए। ये चारों बच्चे कंद मूल और जंगली फलों को खाकर जिंदा थे। इन्हें रेस्क्यू करने की कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक में Ulefone Armor 3W फोन का वाटरमार्क है।

इन चार बच्चों के रेस्क्यू करते समय की तस्वीरों में से एक में Ulefone Armor 3W फोन का वाटरमार्क है, जो एक रगेड फोन है। ऐसे प्रतीत होता है कि फोन को कोलंबियाई सेना द्वारा उपयोग किया जा रहा था। रगेड मॉडल करीब दो साल पहले लॉन्च किया गया था। Ulefone के पोर्टफोलियो में कई रगेड फोन हैं। फिलहाल यह नहीं पता है कि इस मॉडल को पूरी रेस्क्यू टीम द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था, या केवल तस्वीर लेने वाले व्यक्ति के पास यह मॉडल था।
 

Armor 3W IP68/IP69K और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड से लैस आते हैं। ये फोन को पानी, धूल अत्यधिक तापमान सहित कई परिवेश में सुरक्षा देते हैं। इसके अलावा, ये बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी काफी मजबूत बताया जाता है, जो इसे और इस तरह के अन्य फोन को रेस्क्यू टीमों के लिए आदर्श बनाता है।

गौरतलब है कि मूल रूप से ह्यूटोटो स्वदेशी समूह के इन चार बच्चों की उम्र 13, 9, 4 और 1 वर्ष है। कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय द्वारा एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें बच्चों को एक हेलीकॉप्टर में ले जाते हुए दिखाया गया है। 1 मई से ये बच्चे जंगल में अकेले भटक रहे थे।

यह दुर्घटना उस समय हुई थी जब विमान सैन जोस डेल ग्वावियारे शहर की तरफ जा रहा था। उड़ान के कुछ ही समय बाद पायलट ने इंजन में गड़बड़ी की सूचना दी और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट, बच्चों की मां और एक स्थानीय स्वदेशी नेता के शव दुर्घटनास्थल पर पाए गए। जानकारी के अनुसार जिस जंगल में बच्चों को रेस्क्यू किया गया वो क्षेत्र जगुआर, सांप और अन्य शिकारियों के साथ-साथ सशस्त्र ड्रग तस्करी समूहों का अड्डा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Plane crash, Children Resue, Amazon rainforest
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »