Pakistan Government Twitter Ban in India: पाकिस्तान सरकार का Twitter अकाउंट भारत में ब्लॉक, जानें वजह

इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी इसी तरह का बैन इस ट्विटर अकाउंट पर लगाया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 09:16 IST
ख़ास बातें
  • कानूनी मांग के चलते अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है।
  • दिसंबर 2022 में भी सरकार की ओर से ऐसा ही एक कदम उठाया गया था।
  • YouTube, Facebook, Instagram, Twitter के 150 से ज्यादा अकाउंट हुए थे बैन।

Twitter पर पाकिस्तान सरकार का ऑफिशिअल अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

Twitter पर पाकिस्तान सरकार का ऑफिशिअल अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह 6 महीने के अंदर दूसरी बार है जब पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल को भारत में ब्लॉक किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है जिसमें कहा गया है कि लीगल डिमांड पर यह एक्शन लिया गया है। यानि कि किसी भी तरह की वैध कानूनी मांग पर सोशल मीडिया कंपनी इस तरह का कदम उठा सकती है, जिसमें कि कोर्ट का ऑर्डर आदि भी शामिल हो सकता है। 

Twitter पर पाकिस्तान सरकार का अधिकारिक अकाउंट अब विजिट करने पर आपको नहीं दिखाई देगा। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, कानूनी मांग के चलते अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह अकाउंट @GovtofPakistan के नाम से है जो कि अब ट्विटर पर नहीं ओपन हो रहा है। अकाउंट पर विजिट करने पर एक नोटिस यहां दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा हुआ है (हिंदी में अनुवादित), '@GovtofPakistan नामक चैनल पर भारत में कानूनी मांग के चलते रोक लगा दी गई है।'
 

ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान सरकार का अधिकारिक चैनल देश में बैन किया गया है। इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी इसी तरह का बैन इस ट्विटर अकाउंट पर लगाया गया था। ट्विटर के अलावा भारत में पाकिस्तान के कई YouTube चैनल्स को भी पिछले साल अगस्त में ब्लॉक किया गया था। जिनके संबंध में कारण दिया गया था कि ये चैनल देश की एकता को नुकसान पहुंचाने वाले फेक कंटेंट को परोस रहे थे। देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2021 के तहत इमरजेंसी पावर्स का इस्तेमाल करके यह कदम उठाया गया। 

उसके बाद दिसंबर 2022 में भी सरकार की ओर से ऐसा ही एक कदम उठाया गया था। जिसमें YouTube, Facebook, Instagram, Twitter के 150 से ज्यादा अकाउंट सरकार ने बैन कर दिए थे। मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि इन अकाउंट्स और चैनलों के माध्यम से ऐसा कंटेंट परोसा जा रहा था जिससे देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था। इनमें यू-ट्यूब के 100 से ज्यादा चैनल, 45 वीडियो, फेसबुक के अकाउंट, इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट्स के साथ 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  3. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  6. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  7. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  9. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  10. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.