Video : कार पर चढ़कर स्‍टंट करना पड़ा भारी! 26 हजार रुपये की लग गई ‘चपत’, जानें पूरा मामला

Noida Car Stunt Viral Video : जिस कार में युवक सवार है, वह इधर-उधर क्रॉस करते हुए कई गाडि़यों को ओवरटेक करती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 15:17 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
  • नोएडा सेक्‍टर-18 का वीडियो बताया जा रहा है
  • ट्रैफ‍िक पुलिस ने लिया वीडियो पर ऐक्‍शन

वीडियो देखकर पता चलता है कि कार सवार युवक को किसी बात की चिंता नहीं है।

Photo Credit: Screen Grab

वीकल पर स्‍टंटबाजी करने के मामले अक्‍सर सामने आते हैं। जान जोखिम में डालकर लोग बाइक पर, कार पर खतरनाक स्‍टंट करते हैं। सरकारी स्‍तर पर कई बार कार्रवाई की जाती है, लेकिन लोग सबक नहीं लेते। ताजा वाकया दिल्‍ली से सटे नोएडा का है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार की छत पर लेटे हुए एक युवक को स्‍टंटबाजी करते हुए देखा जा सकता है। नोएडा सेक्‍टर-18 का यह वीडियो बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस पर ऐक्‍शन भी लिया है।   

वायरल हो रहा वीडियो करीब 20 सेकंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक कार की छत पर लेटा हुआ है। उस समय सड़क पर काफी ट्रैफ‍िक है। जिस कार में युवक सवार है, वह इधर-उधर क्रॉस करते हुए कई गाडि़यों को ओवरटेक करती है।  

@Nitinparashar__ नाम के यूजर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। लिखा- नोएडा में मौत को दावत। वीडियो देखकर पता चलता है कि कार सवार युवक को किसी बात की चिंता नहीं है। उसे यह भी डर नहीं है कि जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार इस तरह के स्‍टंट लोगों पर भारी पड़ते आए हैं। हाल में एक यूट्यूबर की जान भी चली गई थी। 
 

युवक की स्‍टंटबाजी को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि नोएडा पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। ट्विटर पर चालान की फोटो शेयर करते हुए नोएडा ट्रैफ‍िक पुलिस ने बताया कि उसने 26 हजार रुपये का चालान इस मामले में किया है। 

ट्रैफ‍िक चालान से पता चलता है कि कार मालिक की पहचान महेश पाल के रूप में हुई है। वह दिल्ली का रहने वाला है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि कार पर स्‍टंटबाजी करता युवक महेश पाल था या कोई और। बहरहाल, 26 हजार रुपये का चालान उन लोगों के लिए सबक हो सकता है, जो वीडियोज के लिए इस तरह के स्‍टंट करते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,100 mAh बैटरी, दो फ्रंट कैमरा वाला टैबलेट Honor Pad X10 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  3. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  4. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  5. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  6. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  10. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.