फेसबुक के मज़ेदार फ़ीचर जो हैं बड़े काम के

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 मई 2016 16:50 IST
अगर आप हर दिन या कभी-कभार फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो संभव है कि आप इसके आम फ़ीचर से अब तक पूरी तरह से वाकिफ हो गए होंगे। आम फ़ीचर से हमारा मतलब एड/ डिलीट फ्रेंड्स, अपडेट स्टेट्स, वॉल और प्रोफाइल मैनेजमेंट जैसे फंक्शन हैं। लेकिन फेसबुक की दुनिया इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। इस पर कई ऐसे शानदार फ़ीचर मौजूद हैं जिनके बारे में हम और आप में से ज्यादातर यूज़र नहीं जानते। आइए आज आपको ऐसे ही कुछ मज़ेदार फ़ीचर के बारे में बताते हैं।

अपने फेसबुक का बैकअप बनाएं
Advertisement
क्या आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल का बैकअप बनाने के बारे में सोच रहे हैं? बैकअप में आपका हर पोस्ट, हर फोटो, हर वीडियो, हर मैसेज और सारे चैट कंनर्वेशन शामिल रहेंगे। और यह बहुत आसानी से किया जा सकता है।
 

सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद जनरल टैब में। आपको इस पेज पर सभी विकल्प के नीचे "Download a copy of your Facebook data" लिखा हुआ नज़र आएगा। इसपर क्लिक करके आप आगे के निर्देशों का पालन करते जाएं। अगले पेज पर स्टार्ट माई आर्काइव का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें। आर्काइव शुरू करने से पहले फेसबुक एक बार फिर आपका पासवर्ड जानना चाहेगा। पासवर्ड डालते है आकार्इव बनना शुरू हो जाएगा।
Advertisement

इस फी़चर के जरिए आप अपने फेसबुक के पूरे सफरनामे से एक नज़र में रूबरू हो सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक अकाउंट डिलीट करने के पहले अपने प्रोफाइल का बैकअप बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

पोस्ट को बाद में पढ़ने के लिए सेव करें
Advertisement
आपके साथ कई बार ऐसा होता होगा कि दोस्त ने कुछ फेसबुक पर शेयर किया, लेकिन वक्त रहने के कारण आप उसे पढ़ नहीं पाए। ऐसे वक्त में आपको सोचते होंगे कि मैं इसे बाद में खोजकर पढ़ लूंगा। लेकिन फेसबुक पर एक घंटे का वक्त बहुत लंबा होता है। इतनी देर में नए पोस्ट के अंबार लग जाते हैं। ऐसे में पुराने पोस्ट को खोजना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। अब आपके काम आएगा फेसबुक पर मौजूद 'सेव फॉर लेटर' फ़ीचर।

किसी पोस्ट पर दायीं तरफ कॉर्नर में बने छोटे से तीर के निशान पर क्लिक करें। इसके बाद सेव पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से आपका पोस्ट अपने आप ही 'सेव्ड' फोल्डर में चला जाएगा।
Advertisement

अब आप यह जानना चाहेंगे कि यह सेव्ड फोल्डर कहां मौजूद रहता है? जैसे ही पहली बार आप किसी पोस्ट को सेव कर देंगे। फेसबुक पर आपकी प्रोफाइल के होमपेज पर बायीं तरफ फेवरेट बार में 'सेव्ड' का विकल्प नज़र आने लगेगा। इस पर क्लिक करके आप अपने द्वारा सेव किए गए सभी आइटम को देख सकते हैं। इस तरह से आप किसी वीडियो को भी बाद में देखने के लिए सेव कर सकते हैं।
Advertisement

फेसबुक कैलेंडर को गूगल कैलेंडर से करें सिंक
अगर आप अपने हर दिन के काम के लिए फेसबुक कैलेंडर और गूगल कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो दोनों को व्यवस्थित करने में बहुत ज़्यादा वक्त लग जाता होगा। मज़ेदार बात यह है कि आप फेसबुक इवेंट (जन्मदिन भी शामिल) को गूगल कैलेंडर के साथ सिंक कर सकते हैं।

फेसबुक में लॉगइन करें, फिर इवेंट्स पर क्लिक करें। अब कैलेंडर टैब में जाएं और दायीं तरफ टॉप में नज़र आ रहे सेटिंग्स बटन पर क्लिक करें, फिर एक्सपोर्ट विकल्प को चुनें। इसके बाद आपको "export your friends birthdays" और "upcoming events" के हाइपरलिंक नज़र आएंगे। इनमें से किसी एक को चुन लें। मान लीजिए कि आपने जन्मदिन वाली सूची को चुना। इसके बाद गूगल कैलेंडर पेज पर जाएं। यहां पर बायीं तरफ 'अदर कैलेंडर' टैब को खोजें। इसमें नीचे दिखाने वाले तीर के निशान को चुनें, फिर एड बाय यूआरएल को चुनें। अब आप यहां पर कॉपी किए गए यूआरएल को पेस्ट करें और एड कैलेंडर पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को दोहराकर आप इवेंट्स की सूची को भी गूगल कैलेंडर से सिंक कर सकते हैं।

फेसबुक के इस छिपे हुए इनबॉक्स के बारे में जानते हैं?  
क्या आपको पता है कि फेसबुक पर अब एक नया छिपा हुआ इनबॉक्स भी है। जी हां, फेसबुक का यह छिपा हुए इनबॉक्स फिल्टर मैसेज के नाम से दिखता है। फेसबुक का यह इनबॉक्स ऐप के साथ-साथ डेस्कटॉप वर्जन पर भी उपलब्ध है। डेस्कटॉप पर यह इनबॉक्स, मैसेज बॉक्स पर क्लिक करने के बाद दिखता है जबकि मोबाइल ऐप, फेसबुक मैसेंजर ऐप पर भी आप इस फिल्टर इनबॉक्स को देख सकते हैं।

फेसबुक पर अनजान लोगों के मैसेज ऑटोमैटिक स्पैम फिल्टर में चले जाते हैं। आपके दोस्तो और परिवार के मैसेज आप या तो इनबॉक्स या फिर 'other' इनबॉक्स में देख सकते हैं।

फेसबुक मैसेंजर पर सेटिंग्स में जाकर 'People' पर क्लिक कर 'मैसेज रिक्वेस्ट' का विकल्प दिखेगा। आपको इसके ठीक नीचे 'See filtered requests' का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कर फेसबुक पर मिले इन मैसेज को आप देख सकेंगे।

डेस्कटॉप पर मैसेज टैब में जाने पर ऊपरी बायें कोने में 'More' को एक्सपेंड करने पर भी फेसबुक का यह इनबॉक्स देखा जा सकता है। इसी तरह मोबाइल पर किसी ब्राउजर में मैसेज विकल्प में सबसे नीचे 'See Filtered Messages' के तौर पर देख सकते हैं। हालांकि, इस विकल्प में मिले अधिकतर मैसेज स्पैम ही होते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Social Media, Facebook Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.