WhatsApp होगा आपके फिंगरप्रिंट से लॉक, ऐसे करें एक्टिवेट

आज हम अपने इस लेख में आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि WhatsApp में फिंगरप्रिंट लॉक फीचर (Fingerprint Lock Feature) को एक्टिवेट करने का तरीका क्या है...

WhatsApp होगा आपके फिंगरप्रिंट से लॉक, ऐसे करें एक्टिवेट

WhatsApp Fingerprint Lock Update: व्हाट्सऐप होगा आपके फिंगरप्रिंट से लॉक

ख़ास बातें
  • फिंगरप्रिंट लॉक विकल्प एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.19.221 के साथ आया है
  • प्राइवेसी से जुड़ा यह फीचर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर डिफॉल्ट में डिसेबल है
  • यह फीचर पहले से WhatsApp आईओएस ऐप का हिस्सा है
विज्ञापन
Faceboook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब यूज़र्स के लिए एक नया और काम का फीचर देने की तैयारी में है। व्हाट्सऐप ने हाल ही में फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को एंड्रॉयड बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। आईओएस (iPhone) यूज़र्स के लिए यह फीचर पिछले लंबे समय से उपलब्ध है। यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.19.221 में डिफॉल्ट रूप से डिसेबल मिलेगा लेकिन आज हम अपने इस लेख में आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि व्हाट्सऐप में फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका क्या है? आइए व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में जानते हैं...
 

ऐसे इस्तेमाल करें WhatsApp Fingerprint Lock फीचर

व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में आया फिंगरप्रिंट लॉक फीचर सेटिंग्स में जाकर इनेबल किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन कम से कम Android मार्शमैलो होना चाहिए, साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी ज़रूरी है। जैसा कि हमने आपको बताया कि बीटा वर्जन में भी यह फीचर आपको डिफॉल्ट रूप से डिसेबल मिलेगा तो आइए जानते हैं कि इसे ऐनेबल करने का तरीका क्या है...
 

ऐसे इनेबल करें व्हाट्सऐप में फिगरप्रिंट लॉक फीचर

1) सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप को खोलें।
2) इसके बाद तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक कर सेटिंग्स में जाएं।
9p97phjs

WhatsApp Fingerprint Lock Update: व्हाट्सऐप में आया फिंगरप्रिंट लॉक फीचर

 
3) सेटिंग्स में जाने के बाद आपको यहां अकाउंट का विकल्प मिलेगा।
4) अकाउंट पर क्लिक करने के बाद प्राइवेसी विकल्प का चयन करें।
rea5k4qs

WhatsApp Fingerprint Lock Update: सेटिंग्स में जाकर इनेबल कर सकते हैंं फीचर

5) प्राइवेसी पर क्लिक करने के बाद नीचे की ओर आपको फिंगरप्रिंट लॉक का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक कर इसे इनेबल किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप में इस फीचर को इनेबल करते ही आपको ऑटोमैटिकली लॉक के तीन विकल्प मिलेंगे- तुरंत, 1 मिनट बाद और 20 मिनट बाद। इस फीचर का स्टेबल अपडेट कब तक जारी किया जाएगा फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Fingerprint Lock Feature, Faceboook
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »