फेसबुक बना रहा है आम बोल-चाल के शब्दों का शब्दकोश

फेसबुक बना रहा है आम बोल-चाल के शब्दों का शब्दकोश
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक एक सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है जो जो सोशल नेटवर्किंग साइट पर आम बोल-चाल में उपयोग होने वाले शब्दों का एक शब्दकोश बनाएगा।

समाचार पत्र 'द वर्ज' की रिपोर्ट के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर सबसे पहले फेसबुक पर पोस्ट और टिप्पणियों में प्रयोग होने वाले अनूठे शब्दों को स्कैन करेगा, और फिर इसका निर्धारण करेगा कि इन शब्दों का उस समूह के लोगों के बीच विशेष अर्थ है या नहीं।

पेटेंट आवेदन के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर उपयोगकतार्ओं द्वारा कुछ खास गुणों जैसे भाषा और स्थान के लिए उपयोग होने वाले विशेष शब्दों के निरंतर उपयोग पर नजर रखेगा। एक बार सॉफ्टवेयर इन शब्दों का अर्थो के साथ निर्धारण कर लेगा, तो यह उन्हें शब्दावली में जोड़ देगा।

अगर किसी शब्द की लोकप्रियता कम होती है, तो उसे शब्दावली से हटा दिया जाएगा। शब्दकोश में शब्दों को उपयोगकर्ताओं के चुनावों के आधार पर जोड़ा जाएगा।

पेटेंट आवेदन में कंपनी ने यह भी कहा है कि उपयोगकर्ताओं को शब्दों को जोड़ने, हटाने और संकलित करने की भी सुविधा दी जाएगी। हालांकि अभी यह शब्दकोश केवल एक योजना मात्र है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »