Elon Musk का 'बिलियन डॉलर' वाला डांस वायरल!

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जून 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • मस्क के लिए के 56 बिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज
  • शेयरहोल्डर्स की मुहर लगते ही एलन मस्क खुशी से झूमने लगे
  • वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है

मस्क का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एलन मस्क को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर जरूर देखने को मिल जाती है। मस्क फिलहाल व्हीकल मेकर Tesla, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, और स्पेस कंपनी SpaceX के सीईओ हैं। मस्क का  एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कोई साधारण वीडियो नहीं है। एलन मस्क इसमें डांस करते हुए झूमते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं एलन मस्क के लिए इतनी बड़ी खुशी कौन सी है जो कि वह झूम रहे हैं। 

दरअसल एलन मस्क को यह खुशी Tesla के उनके शेयरहोल्डर्स ने दी है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए के 56 बिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज रिस्टोर किया है। जिसका मतबल है कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ही रहेंगे और उनको 56 बिलियन डॉलर (लगभग 6.67 लाख करोड़ रुपये) का वेतन मिलेगा। शेयरहोल्डर्स ने इस हफ्ते मस्क के लिए एक बड़े सैलरी पैकेज के पक्ष में मतदान किया। शेयरहोल्डर्स की मुहर लगते ही एलन मस्क खुशी से झूमने लगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement
Tesla की कमान एलन मस्क ही संभालेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर्स ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मस्क का डांस फायर है। मस्क को भगवान का आशीर्वाद मिले। वह इस पद और पैसे के हकदार थे। कई यूजर्स ने रोचक रूप से इसे 'बिलियन डॉलर डांस' कहकर संबोधित किया। 

बता दें कि 2024 की शुरुआत में मस्क के इस सैलरी पैकेज को रद्द कर दिया गया था। लेकिन टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने अपना समर्थन दिया और फैसले को पलट दिया। हाल ही में एलन मस्क ने टेस्ला के भारत में आने की संभावनाओं का भी संकेत दिया था। Elon Musk ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन की जीत पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी। और कहा कि वह अपनी कंपनियों के भारत में बेहतरीन तरीके से बिजनेस करने का इंतजार कर रहे हैं। यानी जल्द ही टेस्ला की एंट्री भारत में भी हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  2. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  3. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  4. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  5. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  6. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  7. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  9. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  10. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.