TikTok Ban: शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर कनाड़ा ने लगाया बैन, ये बताई वजह

कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडिऊ ने मीडिया को बताया कि उनकी सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि देश की ऑनलाइन सिक्योरिटी कैसे सुनिश्चित हो।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 07:55 IST
ख़ास बातें
  • TikTok पर बैन के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनका पहला ही कदम है।
  • अमेरिका भी ऐप पर इसी तरह के बैन पहले ही लगा चुका है।
  • TikTok की ओर से शुरुआत में कहा गया कि सरकार के इस फैसले से वह नाखुश है।

सरकार ने कारण बताते हुए कहा कि ऐप से देश की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा है।

चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर कनाड़ा में बैन लगा दिया गया है। ऐप पर यह बैन सरकार द्वारा जारी की गई डिवाइसेज के लिए लगाया गया है। सरकार ने कारण बताते हुए कहा कि ऐप से देश की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा है। TikTok का स्वामित्व चाइनीज कंपनी ByteDance के पास है जिसका बीजिंग से संबंध बताया जाता है। ऐप के बारे में कहा जाता है कि इसमें दुनिया के सभी यूजर्स के डेटा को स्टोर किया जाता है।  

कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडिऊ ने मीडिया को बताया कि उनकी सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि देश की ऑनलाइन सिक्योरिटी कैसे सुनिश्चित हो। TikTok पर बैन के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनका पहला ही कदम है। और हो सकता है कि ये उनका आखिरी कदम भी हो जो उनको उठाने की जरूरत थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कनाड़ा में सरकारी डिवाइसेज पर अब टिकटॉक को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। इन डिवाइसेज को इस्तेमाल करने वाले सरकारी कर्मचारी अब एप्लिकेशन को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 
Advertisement

TikTok की ओर से शुरुआत में कहा गया कि सरकार के इस फैसले से वह नाखुश है। बाद में ऐप की ओर से एक और बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि वह कनाड़ा के इस कदम से काफी हैरान है क्योंकि इसी तरह का बैन यूरोपियन यूनियन की ओर से भी लगाया गया है। वहीं, अमेरिका भी टिकटॉक पर बैन लगा चुका है। ऐप की ओर से एक प्रवक्ता द्वारा कहा गया है कि कनाड़ा की ओर से ऐप पर बैन बिना किसी सुरक्षा कारण के बताए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी से इस संबंध में कोई भी बातचीत नहीं की गई। बिना किसी वार्ता के ही यह बैन लगा दिया गया। 

उधर अमेरिका भी ऐप पर इसी तरह के बैन पहले ही लगा चुका है। अमेरिका के बाद यूरोपियन यूनियन ने भी ऐप पर सरकारी डिवाइसेज के लिए बैन लगा दिया था। अमेरिका की ओर से कहा गया था कि चीनी सरकार ऐप पर यूजर्स की निजी जानकारी देने के लिए दबाव बना सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TikTok ban, TikTok Ban By US, TikTok ban canada

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.