Mahindra Scorpio-N की डिलीवरी पर खुशी में नाचने लगा परिवार! आनंद महिंद्रा ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन! देखें वायरल वीडियो

Mahindra Scorpio-N की डिलीवरी पर नाचते इस परिवार को देख आनंद महिंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 11:35 IST
ख़ास बातें
  • स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने डांस करते परिवार का वीडियो हुआ वायरल।
  • इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
  • इसे 21 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Mahindra Scorpio-N की डिलीवरी पर नाचते इस परिवार को देख आनंद महिंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया।

Photo Credit: Twitter/video shared by Anand Mahindra

बड़ी गाड़ी पाना हर किसी का सपना होता है। खासकर मिडल क्लास फैमिली में गाड़ी से बहुत अधिक भावनाएं जुड़ी होती हैं। Twitter पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार गाड़ी की डिलीवरी पाने पर खुशी में नाचने लगता है। Scorpio-N की डिलीवरी पर फैमिली के लोग खुशी से झूम उठते हैं। फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते इस परिवार का वीडियो महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा के पास भी पहुंचा। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस वीडियो को देख क्या रिएक्शन दिया। 

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई ट्वीट वायरल होता रहता है। अब उन्हीं की कंपनी की गाड़ी Scorpio-N से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में एक परिवार Mahindra Scorpio-N के सामने डांस कर रहा है। दरअसल परिवार गाड़ी डिलीवरी होने की खुशी में नाचने लगता है। परिवार के लोग फिल्मी गानों पर ठुमकने लगते हैं। ऐसी खुशी का नजारा देख आनंद महिंद्रा भी अपने आप को नहीं रोक पाए। देखें ये दिल खुश कर देने वाला वीडियो- 

Mahindra Scorpio-N की डिलीवरी पर नाचते इस परिवार को देख आनंद महिंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, (हिंदी में अनुवादित) 'इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में काम करने का यह असली ईनाम और आनंद है।' यानि कि आनंद महिंद्रा कहना चाह रहे हैं कि उन्हें खुशी है कि वह भारतीय ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े हैं, जहां लोग एक कार की डिलीवरी पर इस तरह से दिल खोलकर नाचने लगते हैं। वाकई में ही, परिस्थितियां जैसी भी हों, हर चीज में खुशी तलाश लेना ही जिंदगी का हुनर कहा जाता है। 

स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने डांस करते इस परिवार का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में डार्क ग्रे सूट में झूमते शख्स की मस्ती देख लोग जैसे खुद भी झूमने को मजबूर हो जाएं। इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इसे 21 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। और 1 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। Mahindra Scorpio-N पिछले साल लॉन्च की गई थी। बुकिंग शुरू होते ही 30 मिनट के भीतर 1 लाख लोगों ने इसे बुक कर लिया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.