• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 'शेरनी के मुंह में कैमरा ...' फोटो पर आनंद महिंद्रा ने मांगे कैप्शन! यूजर ने यूं दिया जवाब कि ईनाम में मिल गया ट्रक!

'शेरनी के मुंह में कैमरा ...' फोटो पर आनंद महिंद्रा ने मांगे कैप्शन! यूजर ने यूं दिया जवाब कि ईनाम में मिल गया ट्रक!

महिंद्रा ने यूजर से आग्रह किया कि वह कंपनी के अकाउंट पर मैसेज करें और अपना गिफ्ट लें।

'शेरनी के मुंह में कैमरा ...' फोटो पर आनंद महिंद्रा ने मांगे कैप्शन! यूजर ने यूं दिया जवाब कि ईनाम में मिल गया ट्रक!

आनंद महिंद्रा इस तरह के ट्वीट को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

ख़ास बातें
  • विजेता को Furio स्केल मॉडल ट्रक गिफ्ट किया जाना था।
  • फोटो वन्यजीव फोटोग्राफर बारबरा जेन्सेन वोस्टर ने 2018 में लिया था।
  • इस तरह के ट्वीट को लेकर महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
विज्ञापन
भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया, खासकर अपने Twitter हैंडल पर एक्टिव रहने के लिए भी जाने जाते हैं। आनंद महिंद्रा के 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर हैं जो इनके रोचक ट्वीट का खूब लुत्फ उठाते हैं। खास बात ये भी है कि आनंद महिंद्रा अक्सर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े ट्वीट करते हैं जो दूसरे लोगों को भी प्रेरणा देते हैं। इसके अलावा कभी कभी वे अपने फॉलोअर्स को कुछ काम भी सौंप देते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एक रोचक काम अपने चाहने वालों को दिया था। 

Twitter पर आनंद महिंद्रा का एक और पोस्ट हाल ही में काफी वायरल हुआ। इसमें उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें शेरनी एक कैमरा को मुंह में पकड़े दिख रही है। यह कमाल का फोटो वन्यजीव फोटोग्राफर बारबरा जेन्सेन वोस्टर द्वारा बोत्सवाना में 2018 में लिया गया था। आनंद महिंद्रा को ये फोटो काफी पसंद आई और उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके फॉलोअर्स को एक काम भी सौंप दिया। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन मांगे जो यूजर्स को देने थे। और इसके लिए उन्होंने ईनाम देने की बात भी कही। विजेता को Furio स्केल मॉडल ट्रक गिफ्ट किया जाना था। 

'शेरनी के मुंह में कैमरा' वाली फोटो पर यूजर्स ने अपने अपने ढंग से कैप्शन भेजना शुरू किए। इस पोस्ट को 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और बहुत से यूजर्स ने अपने कमेंट्स भी भेजे। आनंद महिंद्रा को निमिश दुबे नाम के एक यूजर द्वारा भेजा गया कैप्शन सबसे ज्यादा पसंद आया। आखिर इस यूजर ने ऐसा क्या लिखा था कि महिंद्रा को ये कैप्शन इतना पसंद आया, ये भी आपको बताते हैं। 
 
मुकाबला खत्म होने के बाद आनंद महिंद्रा ने एक अन्य ट्वीट में विजेता की घोषणा भी कर दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे हालिया कैप्शन प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा... बधाई हो @nimishdubey अपना स्केल मॉडल फ्यूरियो ट्रक प्राप्त किया है।' निमिश दुबे ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'Say cheese. Or I will say 'lunch' हिंदी में अर्थ निकालें तो यूं कहा जा सकता है कि या तो मुझे चीज दो, या फिर मैं तुम्हें लंच समझकर खा लूंगी। आनंद महिंद्रा ने इसे सबसे छोटा, मजेदार और सधा हुआ कैप्शन घोषित किया। महिंद्रा ने यूजर से आग्रह किया कि वह कंपनी के अकाउंट पर मैसेज करें और अपना गिफ्ट लें। आनंद महिंद्रा इस तरह के ट्वीट को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »