• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 400Km ऊपर अंतरिक्ष से देखिए ‘साड्डी दिल्‍ली’, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, जानें डिटेल

400Km ऊपर अंतरिक्ष से देखिए ‘साड्डी दिल्‍ली’, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, जानें डिटेल

Delhi From Space : इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए नासा ने कैप्‍शन लिखा, स्टेशन से देखी गई दुनियाभर की शहरों की रोशनी में ग्रिड जैसे पैटर्न, सड़कों का जाल नजर आता है।

400Km ऊपर अंतरिक्ष से देखिए ‘साड्डी दिल्‍ली’, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, जानें डिटेल

Photo Credit: Nasa

एक दिन पहले शेयर की गई तस्‍वीरों को 72 हजार 600 लाइक्‍स अब तक मिल गए हैं।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से दिखी पृथ्‍वी
  • सेंटियागो,मैक्सिको, नई द‍िल्‍ली और शंघाई का नजारा दिखा
विज्ञापन
New Delhi from Space : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष यात्रियों का दूसरा घर है। पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाते समय ISS हमारे ग्रह की शानदार तस्‍वीरें क्लिक करता है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर चुनिंदा तस्‍वीरों को शेयर करती है। इस बार नासा ने दुनिया के 4 बड़े शहरों का रात का नजारा दिखाया है। चिली के से‍ंटियागो से लेकर शंघाई और भारत की राजधानी दिल्‍ली को देखा जा सकता है। 

तस्‍वीरों में रात में जगमगाते शहर नजर आते हैं। बाकी शहरों के मुकाबले दिल्‍ली कुछ ज्‍यादा चमकीली और पीले रंग की रोशनी में नहाई नजर आती है। तस्‍वीर देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राजधानी की बसावट कितनी घनी है। 
 


इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए नासा ने कैप्‍शन लिखा, स्टेशन से देखी गई दुनियाभर की शहरों की रोशनी में ग्रिड जैसे पैटर्न, सड़कों का जाल नजर आता है। एक दिन पहले शेयर की गई तस्‍वीरों को 72 हजार 600 लाइक्‍स अब तक मिल गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तस्‍वीरों को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेरी दिल्‍ली बहुत खूबसूरत लग रही है। एक अन्‍य यूजर ने लिखा, शंघाई ज्‍यादा ऑर्गनाइज लगता है। दिल्ली वैसी ही दिखती है जैसी दिल्ली है।

ISS जिस भी देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्‍वीरें लेता है। यह धरती से 400 किलोमीटर ऊपर लो-अर्थ ऑर्बिट यानी पृथ्‍वी की निचली कक्षा में मौजूद है। इसमें अमेरिका, रूस और उनके सहयोगी देशों के एस्‍ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और अंतरिक्ष से जुड़े प्रयोगों को पूरा करती है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »