क्‍या हमारी दुनिया से पहले भी पृथ्‍वी पर कोई दुनिया थी जो डूब गई? वैज्ञानिकों को मिला सबूत

जियोफ‍िजिसिस्‍ट की एक टीम ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को लेकर नई जानकारी जुटाई है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक भाग की ट्रेडिशनल प्‍लेट बाउंड्री से दूर डूबी हुई टेक्टोनिक प्लेटों के अवशेषों का पता लगाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 21:07 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी के आंतर‍िक भाग पर की स्‍टडी
  • प्रशांत महासागर के नीचे मिले टेक्‍टोनिक प्‍लेटों के अवशेष
  • वहां नहीं होने चाहिए ऐसे अवशेष, फ‍िर भी मिले हैं

यह रिसर्च, पृथ्‍वी के अंतरिक भाग को लेकर हो रही तमाम रिसर्चों का एक नमूना भर है।

पृथ्‍वी के भीतर क्‍या कुछ छुपा है, इस पर बहुत खोज अभी बाकी है। जियोफ‍िजिसिस्‍ट की एक टीम ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को लेकर नई जानकारी जुटाई है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक भाग की ट्रेडिशनल प्‍लेट बाउंड्री से दूर डूबी हुई टेक्टोनिक प्लेटों के अवशेषों का पता लगाया है। यह रिसर्च ETH ज्यूरिख और कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी की एक टीम ने की है। दरअसल, अभी तक पृथ्वी की संरचना का अनुमान लगाने के लिए वैज्ञानिक भूकंप से पैदा होने वाली तरंगों को स्‍टडी करते रहे हैं। अब उन्‍होंने पृथ्‍वी के नीचे ऐसे टेक्टोनिक प्लेटों जैसे क्षेत्र का पता लगाया है, जो महासागरों के नीचे हैं। इससे सवाल खड़ा होता है कि क्‍या हमारी दुनिया से पहले भी पृथ्‍वी पर कोई दुनिया थी, जो डूब गई?

रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी प्रशांत महासागर के नीचे भी टेक्टोनिक प्लेट का पता चला है। मौजूदा टेक्टोनिक थ्‍योरीज कहती हैं कि वहां टेक्टोनिक प्लेटों के अवशेष नहीं होने चाहिए, लेकिन ऐसे अवशेषों के सबूत मिले हैं। 
Advertisement

रिसर्चर्स का कहना है कि पृथ्‍वी के मेंटल में ऐसे एरिया पहले से कहीं ज्‍यादा फैले हुए हैं। इस तरह की खोज मौजूदा सिद्धातों को चुनौती देती हैं। इससे पता चलता है कि पृथ्‍वी के नीचे सबडक्शन की घटनाओं के बंद होने के बाद भी पुराना मटीरियल मेंटल में मौजूद रह सकता है। 

यह रिसर्च, पृथ्‍वी के अंतरिक भाग को लेकर हो रही तमाम रिसर्चों का एक नमूना भर है। पृथ्‍वी के अंदर छुपे रहस्‍यों को समझने में अभी वैज्ञानिकों को लंबा वक्‍त लगने वाला है। क्‍योंकि धरती के इतने नीचे किसी मशीन का पहुंच पाना नामुमकिन है, इसलिए सबकुछ तरंगों के पैटर्न को ध्‍यान में रखकर पता लगाया जाता है। 
Advertisement
 

What is Earth Mentle?

हमारी पृथ्‍वी की मुख्यत: तीन परतें हैं। इनमें सबसे ऊपरी पतली सतह, जिस पर पानी, मिट्टी, जीवन आदि मौजूद है, उसे क्रस्ट (Crust) कहते हैं। इसके नीचे खनिज पदार्थों से बनी मेंटल (Mantle) है, जो सबसे भीतरी और तीसरी परत- कोर (Core) तक जाती है। कोर के बारे में कहा जाता है कि यह तरल पदार्थों से भरी है जहां पर इतनी गर्मी है कि कोई भी वस्तु ठोस रूप में मौजूद नहीं रह सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.