• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पानी ‘छुपाकर’ बैठा है यूरेनस का चंद्रमा मिरांडा! वैज्ञानिकों ने कर दी बड़ी खोज

पानी ‘छुपाकर’ बैठा है यूरेनस का चंद्रमा मिरांडा! वैज्ञानिकों ने कर दी बड़ी खोज

वैज्ञानिकों ने माना है कि मिरांडा की बर्फीली सतह के नीचे कोई महासागर छिपा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इससे दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज का नजरिया बदल जाएगा।

पानी ‘छुपाकर’ बैठा है यूरेनस का चंद्रमा मिरांडा! वैज्ञानिकों ने कर दी बड़ी खोज

मिरांडा करीब 300 मील चौड़ा है। उसमें गहरी घाटियां हैं। ऊंची चोटियां हैं और अजीबोगरीब पैटर्न भी हैं।

ख़ास बातें
  • यूरेनस के चंद्रमा मिरांडा में छुपा हो सकता है महासागर
  • वैज्ञानिकों ने इमेजेस देखकर लगाया अनुमान
  • साल 1986 में ली गई तस्‍वीरों को किया स्‍टडी
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिक कई वर्षों से हमारे सौरमंडल के ग्रहों के चंद्रमाओं को टटोल रहे हैं। सभी खोजों में एक बात कॉमन है और वह है इन चंद्रमाओं में पानी की खोज। फ‍िर चाहे बृहस्‍पति के ग्रह यूरोपा में पानी की तलाश हो या सुदूर यूरेनस के चंद्रमा मिरांडा (Miranda) में पानी की उम्‍मीद। हाल ही में वैज्ञानिकों ने माना है कि मिरांडा की बर्फीली सतह के नीचे कोई महासागर छिपा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इससे दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज का नजरिया बदल जाएगा। 

जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लैबोरेटरी (एपीएल) के प्‍लैनेटरी साइंटिस्‍ट टॉम नॉर्डहेम और उनके सहयोगियों ने मिरांडा चंद्रमा को लेकर शोध किया है। रिसर्चर्स ने वॉयजर 2 स्‍पेसक्राफ्ट से ली गई इमेजेस पर स्‍टडी के बाद यह सुझाव दिया है कि यूरेनस के छोटे से चंद्रमा, मिरांडा की सतह के नीचे कभी गहरे तरल पानी का महासागर रहा होगा। 

खास यह है कि वॉयजर 2 स्‍पेसक्राफ्ट साल 1986 में मिरांडा के पास से गुजरा था। तब उसने इसके दक्षिणी गोलार्ध की तस्वीरें ली थीं। तस्‍वीरों में मिरांडा की के बारे में कई चीजें रिसर्चर्स को पता चलीं जैसे- वहां उबड़-खाबड़ ढलान और गड्ढे वाले इलाके मौजूद हैं। 

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिरांडा करीब 300 मील चौड़ा है। इसकी सतह काफी रोचक है। उसमें गहरी घाटियां हैं। ऊंची चोटियां हैं और अजीबोगरीब पैटर्न भी हैं। इससे अनुमान मिलता है कि अतीत में वहां कुछ अलग घटा होगा। ऐसा भी मुमकिन है कि उसकी बर्फीली सतह के नीचे छुपा हुआ महासागर हो। 

मिरांडा हमारे सूर्य बहुत दूर स्थित है और अत्‍यधिक ठंडा है। इसके बावजूद इसकी सतह के बीच महासागर हो सकता है। इसकी वजह टाइडल हीटिंग (tidal heating) है। इस स्थिति में यूरेनस और दूसरे नजदीकी चंद्रमाओं के गुरुत्वाकर्षण के कारण मिरांडा में घर्षण पैदा होता है। उससे हीट बनती है। यह किसी महासागर को इतना गर्म रख सकती है कि उसमें पानी लिक्विड रूप में मौजूद रहे। 

हालांकि यह सब थ्‍योरी है। पुख्‍ता सबूत के लिए अंतरिक्ष एजेंस‍ियों को मिरांडा तक मिशन भेजना होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

प्रेम त्रिपाठी

प्रेम त्रिपाठी Gadgets 360 में चीफ सब एडिटर हैं। 10 साल प्रिंट मीडिया ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्पेस में फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की इस दिन हो सकती है धरती पर वापसी....
  2. BSNL के घटे सब्सक्राइबर्स, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को हुआ फायदा
  3. BSNL के घटे सब्सक्राइबर्स, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को हुआ फायदा
  4. Oppo Reno 13 5G को नए ब्लू कलर के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में किया गया लॉन्च, जानें कीमत
  5. MacBook Air (2024) और iPad Air (2024) अब नहीं मिलेंगे! Apple ने कई पुराने मॉडल किए बंद
  6. Elon Musk की SpaceX से Airtel ने मिलाया हाथ: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लाने की तैयारी
  7. क्रिप्टो मार्केट में हो सकता है बड़ा बदलाव, ट्रंप ने दिया रूल्स बनाने का फरमान
  8. iQOO ने लॉन्च किया Neo 10R, डुअल कैमरा यूनिट, 6,400mAh बैटरी
  9. Pixel 4a यूजर्स के लिए बुरी खबर! वापस बुलाए जा रहे हैं हैंडसेट, ये है वजह
  10. Apple कर रहा फोल्डेबल iPad Pro पर काम, मिलेगी अंडर डिस्प्ले फेस आईडी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »