Black Hole : पृथ्‍वी के नजदीक मिला ‘ब्रह्मांड दानव’, वैज्ञानिकों ने खोजा सूर्य से 10 गुना बड़ा ब्‍लैक होल

Black Hole : सूर्य के जैसा एक तारा इस ब्‍लैक होल का चक्‍कर लगाता है। यह लगभग उतनी ही दूरी पर ब्‍लैक का चक्‍कर लगाता है, जितनी दूरी पर पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 13:43 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य के जैसा एक तारा इस ब्‍लैक होल का चक्‍कर लगाता है
  • हमारी पृथ्‍वी से सिर्फ 1,600 प्रकाश वर्ष दूर है यह
  • वैज्ञानिकों को इस पर अभी काफी रिसर्च करनी है

Black Hole : ब्लैक होल अंतरिक्ष में वह क्षेत्र है जहां इतना मजबूत गुरुत्वाकर्षण होता है कि वह प्रकाश को भी अपने अंदर खींच लेता है।

Photo Credit: noirlab

ब्‍लैक होल (Black Hole) का नाम सुनते ही दिमाग में ऐसा ऑब्‍जेक्‍ट उभरता है, जो हर चीज को खुद में समा लेने के लिए लालायित दिखता है। हमारे ब्रह्मांड में हजारों-लाखों ब्‍लैक होल मौजूद हैं। इनमें से कुछ इतने बड़े हैं कि उनके आगे सूर्य भी कुछ नहीं। ऐसा ही एक ब्‍लैक होल वैज्ञानिकों ने खोजा है। यह हमारी पृथ्‍वी से सिर्फ 1,600 प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह ब्लैक होल सूर्य से 10 गुना बड़ा है। ये फाइंडिंग्‍स रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के मंथली नोटिस में पब्लिश की गई हैं। 

बताया जाता है कि यह ब्लैक होल ओफि‍चस (Ophiuchus) नक्षत्र में स्थित है और अबतक पृथ्‍वी के नजदीक माने जाने वाले ब्‍लैक होल से भी 3 गुना ज्‍यादा हमारी धरती के करीब है। ध्‍यान देने वाली बात है कि सूर्य के जैसा एक तारा इस ब्‍लैक होल का चक्‍कर लगाता है। यह लगभग उतनी ही दूरी पर ब्‍लैक का चक्‍कर लगाता है, जितनी दूरी पर पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है। 

इस ब्‍लैक के ऑब्‍जर्वेशन में जेमिनी नॉर्थ टेलीस्कोप की भूमिका अहम रही, जो हवाई में स्थित है। इससे पहले टीम ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के गैया स्‍पेसक्राफ्ट से मिले डेटा का विश्लेषण करके इस ब्लैक होल की मौजूदगी का अंदाजा लगाया। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ब्लैक होल अंतरिक्ष में वह क्षेत्र है जहां इतना मजबूत गुरुत्वाकर्षण होता है कि वह प्रकाश को भी अपने अंदर खींच लेता है। लोग, ब्लैक होल को नहीं देख सकते क्योंकि उनसे कोई प्रकाश बाहर नहीं निकल सकता है। खास तरह की अंतरिक्ष दूरबीनों से ब्लैक होल की खोज में मदद मिलती है। दूरबीनों से यह पता चलता है कि ब्‍लैक होल के पास मौजूद तारे, बाकी तारों से कैसे अलग हैं और कैसा बिहेव कर रहे हैं। 
Advertisement

ब्‍लैक होल को लेकर की गईं खोज अभी बहुत कम लगती हैं। हाल में एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि हरेक ब्लैक होल में एक नया ब्रह्मांड होता है। पोलिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, निकोडेम पोपलावस्की (Nikodem Popławski) का मानना है कि हरेक ब्लैक होल में एक नया ब्रह्मांड होता है। उन्‍होंने कहा था कि हमारा पूरा ब्रह्मांड एक ब्लैक होल के अंदर मौजूद हो सकता है, जो दूसरे ब्रह्मांड का हिस्सा है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.