यूक्रेनी डॉक्‍टरों की दिलेरी! सैनिक के सीने में घुसा जिंदा ग्रेनेड बाहर निकाला, देखें तस्‍वीर

Live Grenade Surgery : डॉक्टरों ने ग्रेनेड को हटाने के लिए एक ऑपरेशन किया। अगर वह सैनिक की शरीर में ही फट जाता तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्‍या हो सकता था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 13:47 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन के आर्मी डॉक्‍टरों ने किया खतरनाक ऑपरेशन
  • सैनिक के सीने में घुसा ग्रेनेड बाहर निकाला
  • बेहद सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया गया

Live Grenade Surgery : मरीज के सीने से जो ग्रेनेड हटाया गया वह लगभग 1.6 इंच लंबा था। इस तरह के ग्रेनेड लक्ष्य से 400 मीटर दूर से ग्रेनेड लॉन्‍चर के जरिए दागे जा सकते हैं।

रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की जंग को अगले महीने यानी फरवरी में एक साल पूरा हो जाएगा। यह युद्ध यूक्रेन के लिए बड़ी त्रासदी लेकर आया है। हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी है, तो लाखों लोग बेघर हुए हैं। बावजूद इसके यूक्रेन की सेना और आम नागरिक, रूसी सैन‍िकों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हाल में यूक्रेन के मिलिट्री डॉक्‍टरों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए एक दुर्लभ और खतरनाक ऑपरेशन को पूरा किया। बताया जा रहा है कि डॉक्‍टरों ने एक सैनिक के सीने से जिंदा ग्रेनेड (unexploded grenade) को बाहर निकाला। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 9 जनवरी को यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री, हैना मालियार ने फेसबुक पर एक एक्स-रे इमेज पोस्ट की। इस इमेज में यूक्रेन के एक सैनिक के सीने के अंदर जिंदा ग्रेनेड दिखाया गया था। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने उस ग्रेनेड को हटाने के लिए एक ऑपरेशन किया। अगर वह सैनिक की शरीर में ही फट जाता तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्‍या हो सकता था। 

Advertisement
यूक्रेन उप रक्षा मंत्री ने बताया कि सशस्त्र बलों के सबसे अनुभवी सर्जनों में से एक एंड्री वर्बा (Andrii Verba) ने सर्जरी को सफल बनाया। चिकित्सा कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काफी सेफ्टी के साथ सर्जरी की गई। सर्जरी में दो लड़ाकू इंजीनियरों ने भी मदद की। 

मरीज के सीने से जो ग्रेनेड हटाया गया वह लगभग 1.6 इंच लंबा था। इस तरह के ग्रेनेड लक्ष्य से 400 मीटर दूर से ग्रेनेड लॉन्‍चर के जरिए दागे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि सर्जरी के दौरान डॉक्‍टरों ने इलेक्ट्रोकोएग्यूलेशन (electrocoagulation) का इस्‍तेमाल नहीं किया। यह रक्तस्राव को कंट्रोल करने का एक नॉर्मल तरीका है, जिसमें इलेक्ट्रिक कंरट का इस्‍तेमाल होता है। डॉक्‍टरों को डर था कि इलेक्ट्रिक करंट यूज करने पर ग्रेनेड फट सकता है। 
Advertisement

जिस मरीज के सीने से ग्रेनेड निकाला गया, उसकी उम्र करीब 28 साल है और वह अब ठीक हो रहा है। कहा जा रहा है कि यूक्रेनी डॉक्‍टरों ने इस तरह की सर्जरी को आज से पहले कभी एक्‍सपीरियंस नहीं किया। हालांकि दुनिया में इस तरह की सर्जरी पहले भी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेकंड वर्ल्‍ड वॉर के दौरान करीब 36 मरीजों के शरीर से विस्‍फोटक निकाले गए थे। सर्जरी के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई थी। 32 ऑपरेशन सफल हुए थे। 

साल 2006 में अफगानिस्‍तान में अमेरिकी डॉक्‍टरों ने एक मरीज के पेट से ग्रेनेड निकाला था। 2014 में अफगानिस्‍तान में ही एक गर्भवती महिला के सिर से विस्‍फोटक निकाला गया था। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यूक्रेनी मरीज के सीने में ग्रेनेड आया कहां से। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.