वैज्ञानिकों के खोजने के दो घंटे बाद ही पृथ्‍वी से टकराया 3 मीटर चौड़ा एस्‍टरॉयड

इससे पहले जो चार एस्‍टरॉयड अपनी खोज से पहले पृथ्‍वी से टकराए थे, उनमें 2014 AA, 2018 LA, 2008 TC3 और 2019 MO शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • भले ही यह पृथ्‍वी से टकराया है, लेकिन इससे किसी नुकसान की संभावना नहीं है
  • आइसलैंड में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तेज आवाज सुनी और तेज रोशनी देखी
  • अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन अब प्रत्‍यक्षदर्शियों की तलाश कर रहा है

भले ही यह पृथ्‍वी से टकराया है, लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है।

Photo Credit: Pixabay

हंगरी के एक एस्‍ट्रोनॉमर ने 11 मार्च को एक एस्‍टरॉयड की खोज की, लेकिन उस खोज के दो घंटे बाद ही लगभग 3 मीटर चौड़ा वह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकरा गया। इसे 2022 EB5 नाम दिया गया है। यह एस्‍टरॉयड आइसलैंड के नॉर्थ में टकराया। खास बात यह है कि 2022 EB5 हमारी पृथ्‍वी से टकराने वाला ऐसा पांचवां एस्‍टरॉयड है, जो खोजे जाने के कुछ देर बाद ही पृथ्‍वी से टकरा गया। इससे पहले जो चार एस्‍टरॉयड अपनी खोज के तुरंत बाद पृथ्‍वी से टकराए थे, उनमें 2014 AA, 2018 LA, 2008 TC3 और 2019 MO शामिल हैं। 
 
Taarifa.com की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुडापेस्ट के पास कोंकोली ऑब्जर्वेटरी के हंगेरियन एस्‍ट्रोनॉमर क्रिस्‍जटियन सरनेजकी ने एस्‍टरॉयड की खोज की है। भले ही यह पृथ्‍वी से टकराया है, लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, आइसलैंड में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तेज आवाज सुनी और तेज रोशनी देखी। अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन अब उन गवाहों की तलाश कर रहा है। उनसे बात करके यह समझा जा सकेगा कि एस्‍टरॉयड के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर क्या हुआ था। 

Earthsky.org की एक रिपोर्ट के अनुसार एक ऑब्‍जेक्‍ट लगभग 11 मील प्रति सेकंड या 18.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से आगे बढ़ रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पृथ्‍वी के साथ घर्षण की वजह से उस ऑब्‍जेक्‍ट का पूरा या कुछ हिस्सा वाष्पीकृत हो जाना चाहिए था। जबकि आइसलैंड में कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने तेज रोशनी देखी और एक आवाज सुनी। फ‍िलहाल दावा करने वाले लोगों से बात की जा रही है। यह समझा जा रहा है कि लोगों ने हकीकत में क्‍या देखा था। 
Advertisement

पिछले महीने भी जानकारी आई थी कि करीब 1.3 किलोमीटर आकार का एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। 4 मार्च को यह पृथ्‍वी के करीब पहुंचा था। 138971 (2001 CB21) नाम के इस एस्‍टरॉयड को संभावित खतरनाक माना गया था। जब यह पृथ्‍वी के करीब आया, तब इसके और हमारे ग्रह के बीच की दूरी 4.5 मिलियन किलोमीटर रह गई थी। इस एस्‍टरॉयड ने 26,800 मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से यात्रा की। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.