20 साल में समुद्र का बदला रंग, रिसर्चर्स का अनुमान- सब हमारी वजह से हो रहा!

दुनिया के 56 फीसदी से ज्‍यादा महासागरों का कलर इस तरह से बदल गया है कि उसे साल-दर-साल होने वाले बदलावों से समझाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 13:46 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍टडी ‘जर्नल नेचर’ में पब्लिश हुई है
  • दुनिया के 56% से ज्‍यादा महासागरों का बदला रंग
  • इंसानी गतिविधियों के कारण रंग बदल रहा समुद्र

समुद्र के रंग का मेजरमेंट करने के लिए रिसर्चर्स ने नासा (Nasa) के एक्वा सैटेलाइट पर लगे मॉडरेट रेजॉलूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडियोमीटर (MODIS) का इस्‍तेमाल किया।

Photo Credit: Unsplash

क्‍लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन का असर सिर्फ धरती पर नहीं, हमारे महासागरों पर भी हो रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन के रिसर्चर्स की एक स्‍टडी में पता चला है कि क्‍लाइमेंट चेंज की वजह से बीते 20 साल में समुद्र का रंग काफी हद तक बदल गया है। यह स्‍टडी ‘जर्नल नेचर' में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि दुनिया के 56 फीसदी से ज्‍यादा महासागरों का कलर इस तरह से बदल गया है कि उसे साल-दर-साल होने वाले बदलावों से समझाया नहीं जा सकता। रिसर्चर्स का कहना है कि समुद्र के रंग में हो रहा बदलाव यह संकेत देता है कि वहां का परिस्‍थ‍ितिकी तंत्र भी बदल रहा है। 

समुद्र के रंग का मेजरमेंट करने के लिए रिसर्चर्स ने नासा (Nasa) के एक्वा सैटेलाइट पर लगे मॉडरेट रेजॉलूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडियोमीटर (MODIS) का इस्‍तेमाल किया। इस सैटेलाइट ने साल 2002 से 2022 तक 7 कलर्स का मेजरमेंट किया था, जिसके बाद रिसर्चर्स ने समुद्र के रंग का मेजरमेंट करने का फैसला किया। 
Advertisement

रिसर्चर्स का मानना है कि समुद्र के रंग में बदलाव की वजह प्लवक समुदायों (plankton communities) में आया बदलाव है। प्लवक छोटे जीवों का एक समूह है जो झीलों, नदियों, तालाबों और समुद्रों की सतह पर और नीचे रहते हैं। हालांकि रिसर्चर्स अभी भी अनिश्‍च‍ितता में हैं कि समुद्र का परिस्थितिकी तंत्र कैसे बदल रहा है, उनका मानना है कि इंसानी वजहों से हो रहा क्‍लाइमेट चेंज इसकी प्रमुख वजह हो सकता है। 

इससे यह भी पता चलता है कि इंसानी गतिविधियों के कारण पृथ्‍वी पर मौजूद जीवन प्रभावित हो रहा है। रिसर्चर्स का कहना है कि प्लवक समुदायों में बदलाव होने से उन पर निर्भर सभी समुद्री जीव प्रभावित होंगे। इस बदलाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्‍योंकि इससे भविष्‍य में काफी नकारात्‍मक परिणाम देखने को मिलेंगे। समुद्र का परिस्‍थ‍ि‍तिक तंत्र बदलता है, तो निश्चित रूप से पृथ्‍वी भी प्रभावित होगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.