Super Flower Moon 2020: 7 मई को दिखेगा सुपर फ्लॉवर मून, भारत में यहां देख सकते हैं लाइव

2020 का आखिरी सुपरमून अप्रैल में दिखाई दिया था और इसे सुपर पिंक मून कहा गया। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि एक सुपरमून क्या है और इसे सुपरमून क्यों कहा जाता है तो यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 मई 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 7 मई शाम 4:15 बजे दिखाई देगा Super Flower Moon
  • भारत में रोशनी के कारण आसमान में नहीं दिखेगा सुपर मून
  • ऑनलाइन चैनलों के ज़रिए सुपर फ्लॉवर मून को घर बैठे देख सकेंगे भारतीय

Super Flower Moon को भारत में 7 मई को शाम 4:15 बजे देखा जा सकता है

साल 2020 का अगला और अंतिम सुपरमून 7 मई को दिखाई देगा और यह 6:45 बजे ईडीटी (शाम 4:15 बजे आईएसटी) पर पूरी तरह चमकदार दिखाई देगा। परंपरागत रूप से मई पूर्णिमा को फ्लॉवर मून कहा जाता है और इसलिए आगामी सुपरमून को सुपर फ्लॉवर मून कहा जाता है। दुर्भाग्य से Super Flower Moon 2020 की इस धटना को लोग भारत में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि उस समय भारत में दोपहर हो रही होगी। हालांकि देश में सुपरमून के उत्साही इस खूबसूरत घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं।

2020 का आखिरी सुपरमून अप्रैल में दिखाई दिया था और इसे सुपर पिंक मून कहा गया। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि एक सुपरमून क्या है और इसे सुपरमून क्यों कहा जाता है तो आपको इंटरनेट पर कहीं और जानें की ज़रूरत नहीं है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
Advertisement
 

What is a supermoon?

एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। हमारे ग्रह से ज्यादा नज़दीकी के कारण, चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इस महीने का सुपर पिंक मून हमारे ग्रह से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है और आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है।

ज़रूरी नहीं है कि पूर्णिमा एक सुपरमून ही हो, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक अण्डाकार कक्षा में घूमता है। पूरा चंद्रमा हमें तब भी दिखाई दे सकता है, जब वह हमारे ग्रह से ज्यादा दूरी पर हो।
Advertisement
 

How is a full moon named and why is May full moon called Flower Moon?

परंपरागत रूप से फुल मून का नाम अमेरिकी मौसमों, फूलों और क्षेत्रों के नाम पर रखा गया है जो पहली बार Maine Farmer's Almanac में प्रकाशित हुए थे। प्रकाशन के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में एलगोनक्विन जनजाति ने मई के पूर्णिमा (जो वसंत के मौसम की दूसरी पूर्णिमा भी है) का नाम फ्लॉवर मून इसलिए रखा, क्योंकि साल के इस समय के आसपास बेहद बड़ी संख्या में फूल खिलते हैं। इस महीने की पूर्णिमा के अन्य नामों में कॉर्न प्लांटिंग मून और मिल्क मून भी शामिल हैं।

क्योंकि इस साल मई पूर्णिमा भी एक सुपरमून है, इसलिए इसे सुपर फ्लॉवर मून, सुपर कॉर्न प्लांटिंग मून और सुपर मिल्क मून कहा जा रहा है।
Advertisement
 

How to watch Super Flower Moon from India - livestream

क्योंकि 2020 का अंतिम सुपरमून (सुपर फ्लॉवर मून) 7 मई को शाम 4:15 बजे भारत में दिखाई देगा, इसलिए उजाला होने के कारण देश में लोग इसे आकाश में नहीं देख सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन वेबसाइटों पर इसे आराम से घर बैठे लाइव देखा जा सकेगा।

Slooh और Virtual Telescope सहित लोकप्रिय यूट्यूब चैनल सुपरमून की लाइवस्ट्रीम की मेजबानी करने के लिए जाने जाते हैं। आने वाले दिनों में उनके YouTube चैनल पर एक लाइव लिंक ज़रूर होना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Supermoon, supermoon 2020, Supermoon May, Super Flower Moon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.