सुनीता विलियम्स की जिंदगी दांव पर! 98 घंटे की ऑक्‍सीजन बचेगी अगर…

Sunita Williams : पृथ्‍वी पर सकुशल वापस पहुंचने के लिए स्‍टारलाइनर को सही एंगल में पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करनी होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 16:54 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍ट्रोनॉट सुनी‍ता विलियम्‍स कई दिनों से अंतरिक्ष में फंसी
  • स्‍टारलाइनर से लौटने पर पड़ सकती हैं मुसीबत में
  • स्‍पेसक्राफ्ट को सही एंगल के साथ करनी होगी धरती पर वापसी

अगर स्‍टारलाइनर ने अपने एंगल पर कोण बनाते हुए एंट्री की तो उसकी हीट शील्ड ज्‍यादा घर्षण और गर्मी की वजह से फेल हो सकती है।

Nasa की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विल्मोर (Butch Wilmore) कई दिनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। वह बोइंग के स्‍टारलाइनर (Starliner) स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार होकर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर गए थे। स्‍पेसक्राफ्ट में आई बड़ी खराबी की वजह से स्‍टारलाइनर को पृथ्‍वी पर वापस नहीं लाया जा रहा और सुनीता व बुच स्‍पेस में ही रह गए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अंतिम रूप से तय नहीं कर पाई है कि सुनीता विलियम्स और बुच को धरती पर कैसे लाया जाए। अगर वह आईएसएस के मौजूदा क्रू के साथ वहां रुके रहते हैं तो अगले साल 2025 में धरती पर लौट पाएंगे।  

इसके अलावा, अगर दोनों एस्‍ट्रोनॉट्स को स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट से ही धरती पर लाने की कोशिश की गई तो इसमें खतरा हो सकता है। डेली मेल से बातचीत में अमेरिकी मिलिट्री स्‍पेस सिस्‍टम्‍स के पूर्व कमांडर रूडी रिडोल्फी ने तीन गंभीर परिस्थितियों के बारे में बात की है, जो स्‍टारलाइनर को वापस पृथ्‍वी पर लाने के दौरान सामने आ सकती हैं। थोड़ी सी भी गड़बड़ी अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर खतरा बन सकती है। 
Advertisement
 

सही एंगल से धरती पर वापसी जरूरी 

रूडी रिडोल्फी का मानना है कि पृथ्‍वी पर सकुशल वापस पहुंचने के लिए स्‍टारलाइनर को सही एंगल में पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करनी होगी। गलत एंगल में एंट्री की गई तो स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी के वायुमंडल से टकराकर अंतरिक्ष में रह जाएगा और तब एस्‍ट्रोनॉट्स के पास सिर्फ 96 घंटे की ऑक्‍सीजन बचेगी। 

एक और संभावना यह है कि पृथ्‍वी पर आने के दौरान स्‍पेसक्राफ्ट का अलाइनमेंट सही नहीं हुआ तो वह पृथ्‍वी के वायुमंडल में कभी एंट्री नहीं कर पाएगा और हमेशा के लिए अंतरिक्ष में रह जाएगा। 
Advertisement
 

हीट शील्‍ड हुई फेल तो भी आएगी ‘मौत'

अगर स्‍टारलाइनर ने अपने एंगल पर कोण बनाते हुए एंट्री की तो उसकी हीट शील्ड ज्‍यादा घर्षण और गर्मी की वजह से फेल हो सकती है। ऐसा होने पर स्‍पेसक्राफ्ट धरती की सतह पर पहुंचने से पहले ही जल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.