• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सुनीता विलियम्स की 286 दिनों बाद पृथ्वी पर वापसी पर आनंद महिंद्रा ने किया स्वागत, बताया बहादुरी का प्रतीक

सुनीता विलियम्स की 286 दिनों बाद पृथ्वी पर वापसी पर आनंद महिंद्रा ने किया स्वागत, बताया बहादुरी का प्रतीक

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) आज 286 दिनों की लंबी यात्रा के बाद वापस पृथ्वी पर लौट आई हैं।

सुनीता विलियम्स की 286 दिनों बाद पृथ्वी पर वापसी पर आनंद महिंद्रा ने किया स्वागत, बताया बहादुरी का प्रतीक

Photo Credit: X/Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं।

ख़ास बातें
  • सुनीता विलियम्स आज 286 दिनों की लंबी यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटी हैं।
  • आनंद महिंद्रा ने सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी पर X पर मैसेज लिखा।
  • सुनीता विलियम्स जून, 2024 में इस मिशन के लिए स्पेस में गई थीं।
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) आज 286 दिनों की लंबी यात्रा के बाद वापस पृथ्वी पर लौट आई हैं। अपने ट्वीट्स और परोपकारी कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने NASA की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सफलतापूर्वक वापसी करने पर X (पूर्व में Twitter) पर जुलाई, 2023 के अपने ट्वीट को कोट करते हुए एक भावुक मैसेज लिखा। उन्होंने विलियम्स की बहादुरी के लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी राहत भी महसूस की और इस मौके को अपना सबसे यादगार पल बताया।
 
आनंद महिंद्रा ने X पर लिखा कि "जब SpaceX रेक्यू मिशन लॉन्च किया गया था, तो मुझे वाशिंगटन में सुनीता विलिय्म्स के साथ लगभग 2 साल पहले हुई इस मुलाकात की याद आई। कुछ घंटे पहले उनके और उनके साथी एस्ट्रोनॉट की धरती पर वापसी से बड़ी राहत मिली। वह साहस का प्रतीक हैं और उन्हें हमारे बीच वापस पाकर अच्छा लगा। स्वागतम, सुनीता…"

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के साथ इस मिशन पर बुब विलमोर भी गए थे। दोनों एस्ट्रोनॉट्स ने 9 महीने का लंबा समय स्पेस में गुजारा और आज भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3:30 बजे उनके ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के समुद्री तट पर लैंड किया। आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स जून,2024 में इस मिशन के लिए स्पेस में गई थीं। यह मिशन शुरुआत में सिर्फ 1 हफ्ते के लिए था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते कई महीनों तक आगे बढ़ गया और उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ही रहना पड़ा।

भारत से है नाता
आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स के पिता भारतीय हैं और उनका नाम दुनिया के गिने-चुने न्यूरोसाइंटिस्ट में शुमार है। उनके पिता का नाम दीपक पांड्या है, जिनका जन्म गुजरात के मेहसाणा में एक गांव झुलसाणा में 1932 में हुआ था। गुजरात यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल करने के बाद वे 1957 में आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। वहीं सुनीता की मां का नाम उर्सुलाइन बोनी जोलाकर हैं जो कि स्लोवाकियन मूल की हैं। 4 अक्टूबर 2020 को दीपक पांड्या का निधन हो गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sunita Williams, NASA, Aanand Mahidra, X
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »