अंतरिक्ष में कैसे पीते हैं लिक्विड, सुनीता विलियम्‍स ने बताया, देखें Video

सुनीता विलियम्‍स ने मैसाचुसेट्स के सुनीता विलियम्स एलिमेंट्री स्कूल के स्‍टूडेंट्स के लिए एक सेशन होस्‍ट किया। इसमें उन्‍होंने स्‍पेस में लिक्विड ड्र‍िंक पीने के दौरान आने वाले चैलेंजेस पर चर्चा की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • सुनीता विलियम्‍स का नया वीडियो
  • अंतरिक्ष में लिक्विड पीने का तरीका बताया
  • कई महीनों से स्‍पेस में हैं सुनीता

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स (Sunita Williams) कई महीनों से स्‍पेस में हैं।

Photo Credit: Screen Grab/X

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स (Sunita Williams) कई महीनों से स्‍पेस में हैं। वह गईं तो चंद दिनों के लिए थीं, लेकिन स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी के कारण अबतक धरती पर नहीं लौट पाई हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में रहते हुए सुनीता अलग-अलग कामों में भाग ले रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने मैसाचुसेट्स के सुनीता विलियम्स एलिमेंट्री स्कूल के स्‍टूडेंट्स के लिए एक सेशन को होस्‍ट किया। इसमें उन्‍होंने स्‍टूडेंट्स से स्‍पेस में लिक्विड ड्र‍िंक पीने के दौरान आने वाले चैलेंजेस पर चर्चा की। 

उन्‍होंने छात्रों को बताया कि जीरो ग्रैविटी में लिक्विड पदार्थ पीने के दौरान किन बातों का ध्‍यान रखना होता है। स्‍पेस में लिक्विड पदार्थ पीने के लिए खासतौर के पाउच डिजाइन किए गए हैं। सुनीता ने उन पाउचों को इस्‍तेमाल करने का तरीका बताया। उन पाउच पर जीरो ग्रैविटी का कोई असर नहीं होता है। इस सेशल में स्‍टूडेंट्स ने सुनीता विलियम्‍स से सीधे बात की। 
 

गौरतलब है कि सुनीता विलियम्‍स की पृथ्‍वी पर वापसी अगले साल तक हो सकती है। वह क्रू-9 मिशन (Crew-9 Mission) के साथ लौटेंगी। मिशन के तहत दो अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर पहुंचे हैं। जब ये वापस लौटेंगे तो कुल यात्रियों की संख्‍या 4 होगी, जिसमें सुनीता विल‍ियम्‍स और उनके साथी बुच विल्‍मोर भी होंगे।  

क्रू-9 मिशन को पहले अगस्‍त के मध्‍य में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन बोइंग का स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट आईएसएस पर फंस गया था, जिस वजह से क्रू-9 मिशन अक्‍टूबर में आईएसएस पर पहुंचा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने जब यह फैसला किया कि स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को बिना क्रू के धरती पर लाया जाएगा, तो सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर आईएसएस पर ही रह गए। इसके बाद क्रू-9 मिशन में भी बदलाव करना पड़ा। मिशन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दो अंतरिक्ष या‍त्री स्‍पेस में गए हैं और जब वो वापस लौटेंगे तो उनके साथ सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर भी आएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  3. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  3. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  6. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  7. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  8. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  9. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  10. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.