मंगल ग्रह पर दिखे पत्‍थरों के गेट, क्‍या एलियंस का घर है? जानें सच्‍चाई

रिपोर्टों के अनुसार, इस तरह के रॉक फॉर्मेशन गेल क्रेटर रीजन के इतिहास के बारे में ज्‍यादा जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2022 13:12 IST
ख़ास बातें
  • साल 2011 में क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर भेजा गया था
  • यह वहां कई तरह की खोजें कर रहा है
  • हाल में भेजी गई एक तस्‍वीर ने पूरी दुनिया को हैरान किया है

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साल 2011 में क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर भेजा था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने साल 2011 में क्यूरियोसिटी रोवर (Curiosity rover) को मंगल ग्रह पर भेजा था। यह वहां गेल क्रेटर रीजन में रहकर खोजें कर रहा है। इन्‍हीं खोजों से हमें कई बार हैरान करने वाली तस्‍वीरें मिलती हैं। पिछले दिनों यह रोवर मंगल ग्रह पर एक ‘दरवाजे' तक पहुंचा था, जिसे देखकर ऐसा लगा कि यह एलियंस का दरवाजा है। हाल में इसने एक और इमेज भेजी। इसमें पत्‍थरों के गेट टावरनुमा आकृति में दिखाई दे रहे थे। तस्‍वीर ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। सवाल उठा कि क्‍या इसका दूसरी दुनिया से कोई कनेक्‍शन है? हालांकि एक्‍सपर्ट का कहना है कि ये टावर संभवत: सीमेंट जैसे मटीरियल से बने थे, जो कभी मंगल ग्रह की चट्टान की दरारों को भरते थे। 

रिपोर्टों के अनुसार, इस तरह के रॉक फॉर्मेशन गेल क्रेटर रीजन के इतिहास के बारे में ज्‍यादा जानकारी दे सकते हैं। क्यूरियोसिटी रोवर इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। यह पिछले 10 साल से मंगल ग्रह पर अपने मिशन पर है और गेल क्रेटर रीजन में पहाड़ों पर चढ़ सकता है। यह वहां की जियोलॉजी, इतिहास और वातावरण के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह नासा की मार्स साइंस लेबोरेटरी मिशन का हिस्सा है और मंगल ग्रह पर भेजा गया अबतक का सबसे बड़ा और सबसे काबिल रोवर है।
रिपोर्टों के अनुसार इस तरह के स्‍ट्रक्‍चर इस ग्रह पर पानी और कार्बनिक पदार्थों के लक्षण दिखाता है। एक्‍स्‍ट्राटेरेस्ट्रियल लाइफ पर रिसर्च करने वाला संगठन, SETI इंस्टिट्यूट ने ट्विटर पर यह तस्‍वीर पब्लिश की है। इस तस्‍वीर में गेल क्रेटर रीजन की उथली रेत और चट्टानों के बीच दो टावर खड़े हुए दिखाई देते हैं। इस तस्‍वीर को क्यूरियोसिटी रोवर पर लगे एक कैमरे से लिया गया है। तस्‍वीर को पिछले हफ्ते NASA और SETI इंस्टिट्यूट के एक्‍सपर्ट ने शेयर किया था। ये संरचनाएं हुडू रॉक से मिलती हैं, जो पृथ्‍वी पर भी पाई जाती हैं।  

इससे पहले भी क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह से एक और तस्‍वीर भेजी थी। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि मंगल ग्रह की चट्टानों के बीच क्यूरियोसिटी रोवर एक दरवाजे तक पहुंचा है। यह ग्रह के एक जियोलॉजिकल फीचर को दर्शाता है, जिसे ग्रीनह्यू पेडिमेंट (Greenheugh Pediment) के नाम से जाना जाता है। तस्वीर को देखकर कोई भी यह विश्‍वास कर सकता है कि यह मंगल ग्रह पर एक गुप्त गुफा का प्रवेश द्वार है या किसी सुरंग की शुरुआत है, जो दूर तक जाती है। हालांकि यह बात सच्‍चाई से बहुत दूर है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगल ग्रह की चट्टानों में जो ओपनिंग दिखाई देती है, वह भ्रामक हो सकती है। भले ही कुछ लोग किसी प्रवेश द्वार की तरह समझे, पर यह चट्टानों के बीच का एक फर्क है, जो कुछ सेंटीमीटर चौड़ा हो सकता है। खास बात यह है कि तस्‍वीर उस ऑब्‍जेक्‍ट के आकार के बारे में पूरी जानकारी नहीं देती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mars, Stone gates, aliens, Curiosity Rover, NASA, SETI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  2. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  3. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  5. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  8. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  9. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.