SpaceX ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचाया इटैलियन सैटेलाइट, बार-बार हो रही थी देरी

CSG इटैलियन सरकार का सिस्‍टम है। इसमें दो सैटेलाइट शामिल हैं, जो सिंथेटिक अपर्चर रडार का इस्‍तेमाल करके पृथ्वी का निरीक्षण करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 16:50 IST
ख़ास बातें
  • मौसम खराब होने की वजह से लॉन्च को कई बार शेड्यूल करना पड़ा
  • अमेरिका के फ्लोरिडा स्थि‍त स्टेशन से इटैलियन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया गया
  • प्रक्षेपण को देखने के लिए स्‍पेसएक्‍स ने एक वीडियो भी शेयर किया था

2200 किलोग्राम के सैटेलाइट को लॉन्चिंग के लगभग 60 मिनट बाद ऑर्बिट में डिप्‍लॉय कर दिया गया।

एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्पेसएक्स (SpaceX) ने कई बार देरी के बाद आखिरकार अमेरिका के फ्लोरिडा स्थि‍त स्टेशन से एक इटैलियन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया है। इसे फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्‍च किया गया। कंपनी ने पिछले हफ्ते भी इस अर्थ-ऑब्‍जर्वेशन (Earth-observation) सैटेलाइट को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। लेकिन लगातार मौसम खराब होने की वजह से लॉन्च को कई बार शेड्यूल करना पड़ा। इसी तरह रविवार को भी एक विंडो ओपन होने से इसमें बाधा आई। आखिरकार Cosmo-SkyMed सेकेंड जेनरेशन FM2 (CSG-2) सैटेलाइट को ले जाने वाला रॉकेट सोमवार को केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ।

CSG इटैलियन सरकार का सिस्‍टम है। इसमें दो सैटेलाइट शामिल हैं, जो सिंथेटिक अपर्चर रडार का इस्‍तेमाल करके पृथ्वी का निरीक्षण करते हैं। पहला (CSG-1) सैटेलाइट दिसंबर 2019 में फ्रेंच गयाना से सोयुज रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। मौजूदा वक्‍त में यह 620 किलोमीटर की ऊंचाई पर काम कर रहा है। CSG-2 भी इसी ऑर्बिट में संचालित होगा। यह सिस्टम कुछ इम्‍प्रूवमेंट्स के साथ साल 2007 और 2010 के बीच लॉन्च किए गए ओरिजिनल कॉस्मो-स्काईमेड सिस्टम को बदल देगा। 
मौजूदा लॉन्‍च के बारे में स्पेसएक्स ने एक वीडियो ट्वीट किया। बताया गया कि थेल्स एलेनिया स्पेस द्वारा बनाए गए 2200 किलोग्राम के सैटेलाइट को लॉन्चिंग के लगभग 60 मिनट बाद ऑर्बिट में डिप्‍लॉय कर दिया गया। 

यह लॉन्च पूरी तरह से सफल रहा। लिफ्टऑफ के ठीक 8 मिनट बाद मिशन के पहले स्‍टेज ने पूर्व-निर्धारित साइट पर सॉफ्ट लैंडिंग की। पहले स्‍टेज की सफल लैंडिंग स्पेसएक्स के भविष्‍य के मिशनों के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है। इससे प्रोजेक्‍ट का खर्च कम होता है। मंगल ग्रह पर पहुंचने के मिशन के लिए भी पहले स्‍टेज का सफलतापूर्वक वापसी करना काफी मायने रखता है। 
Advertisement

स्पेसएक्स ने Cosmo-SkyMed सेकेंड जेनरेशन FM2 (CSG-2) सैटेलाइट के प्रक्षेपण को देखने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया था।
स्पेसएक्स ने इस साल 52 मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है। अगर वह इसमें कामयाब होती है, तो कंपनी एक साल में अबतक के सबसे अधिक लॉन्च पूरे करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए। इसके पास इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लाने और ले जाने की जिम्‍मेदारी है। नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप रखा गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  2. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  3. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  4. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  6. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  7. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  8. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  10. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.