Surya Grahan 2024 Live : साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण आज, ऐसे देखें LIVE, जानें डिटेल

Surya Grahan 2024 Live : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) साल के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 12:00 IST
ख़ास बातें
  • आज लगेगा 2024 का पहला सूर्यग्रहण
  • अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में दिखाई देगा
  • ग्रहण को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा।

Solar Eclipse : अंतरिक्ष और विज्ञान की दुनिया के लिए आज साल 2024 का सबसे बड़ा दिन है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के तमाम इलाकों में आज पूर्ण सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह बीते कई वर्षों की सबसे अनोखी खगोलीय घटना होगी, क्‍योंकि दोबारा ऐसा सूर्यग्रहण सन 2076 में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं है, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। लेकिन आप घर बैठे ग्रहण को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण से जुड़ा हर अपडेट यहां है… 
 

How to Watch Solar Eclipse 2024 Live 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) साल के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम करेगी। भारतीय समय के अनुसार, 8 अप्रैल को रात 10.30 बजे से पूर्ण सूर्यग्रहण को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा। 

 

सूर्यग्रहण कितने बजे से शुरू होगा?  

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से  रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा। क्‍योंकि भारत में तब रात हो रही होगी, इसलिए ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लोग यूट्यूब चैनलों और विभिन्‍न साइंस वेबसाइटों पर इस ग्रहण को देख पाएंगे।
 

पृथ्‍वी पर 185 किलोमीटर चौड़ी छाया बनाएगा चांद 

जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आ जाता है तब सूर्यग्रहण लगता है। आज लगने जा रहा ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। अमेरिका के कई शहरों में दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आएगा तो धरती पर जो परछाई बनेगी, वह 185 किलोमीटर चौड़ी होगी।
Advertisement
 

अंतरिक्ष यात्री 3 बार देखेंगे ग्रहण

अंतरिक्ष यात्रियों को ग्रहण देखने के तीन मौके मिलेंगे। नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री प्रशांत महासागर के ऊपर आंशिक ग्रहण देखेंगे। वो कैलिफोर्निया और इडाहो पर लगने वाले ग्रहण को भी देख पाएंगे। इसके अलावा दोपहर के बाद वो मेन और न्यू ब्रंसविक पर ग्रहण को देखेंगे। 
 

सूर्यग्रहण देखने से पहले इस बात का रखें खयाल  

सूर्यग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के लिए नॉर्मल सनग्‍लास का इस्‍तेमाल भी काफी नहीं है। ग्रहण के लिए खासतौर पर बनाए जाने वाले चश्‍मे यूज करने चाहिए, जो ISO 12312-2 इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड वाले होते हैं। ग्रहण देखने वाला चश्‍मा पहनकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इससे ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.