• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • कनाडा में घर के सामने आ गिरा उल्का पिंड! कैमरे में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

कनाडा में घर के सामने आ गिरा उल्का पिंड! कैमरे में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

एक उल्का पिंड एक घर के सामने आ गिरा और घटना कैमरे में कैद हो गई है।

कनाडा में घर के सामने आ गिरा उल्का पिंड! कैमरे में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

कनाड़ा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक उल्का पिंड एक घर के सामने आ गिरा

ख़ास बातें
  • उल्का पिंड एक घर के सामने आ गिरा और घटना कैमरे में कैद हो गई है।
  • कैमरा घर के दरवाजे की घंटी में लगा था।
  • कैमरा की फुटेज को जांचा तो पाया घर के बाहर उल्कापिंड गिरा है।
विज्ञापन
आपने उल्का पिंड के बारे में तो सुना ही होगा। अक्सर कहा जाता है कि आसमान से उल्कापिंड धरती की तरफ गिरते रहते हैं। लेकिन क्या कभी किसी उल्का पिंड के गिरने की घटना को कैमरे में कैद किया गया है? कनाड़ा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक उल्का पिंड एक घर के सामने आ गिरा और घटना कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल कैमरा घर के दरवाजे की घंटी में लगा था जिसने इस उल्कापिंड का दुर्लभ वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 

कनाड़ा में वेलाइडम और लॉरा केली शाम के समय अपने पालतू कुत्ते को घुमाने लेकर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर के सामने का नजारा देखकर हैरान रह गए। घर के आसपास मलबा बिखरा हुआ था। पड़ोसियों से पूछा तो धमाके की बात सामने आई। वेलाइडम ने सिक्योरिटी कैमरा की फुटेज को जांचा तो पता चला कि घर के बाहर एक उल्का पिंड गिरा है।  

वेलाइडम ने बताया, 'हम चौंक गए जब हमने देखा कि रास्ता मलबे से भरा हुआ था। हर जगह पत्थर बिखरे हुए थे। पहले तो हमें यह समझ नहीं आया कि यह हुआ कैसे।' 

शुरुआत में उन्होंने इसे छत से गिरा हुआ मलबा समझकर सफाई करनी शुरू कर दी। लेकिन पास में रहने वाले उनके माता पिता ने बताया कि उन्होंने एक तेज की आवाज सुनाई दी थी। जब वेलाइडम ने अपने घर के सिक्योरिटी कैमरे की फुटेज देखी पता चला कि वास्तव में एक उल्कापिंड उनके घर के पास गिरा था। देखें वीडियो-

रिपोर्ट के मुताबिक, मीटियोरिटिकल सोसायटी ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। यह घटना जुलाई की है। यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के प्रोफेसर और उल्कापिंड कलेक्शन के क्यूरेटर क्रिस हर्ड ने कहा, 'यह पहली बार है जब किसी उल्कापिंड के पृथ्वी पर गिरने की पूरी आवाज और वीडियो एक साथ रिकॉर्ड हुए हैं। बताया जाता है कि यह उल्कापिंड 'ऑर्डिनरी कॉन्ड्राइट' प्रकार का था, जो पृथ्वी पर गिरने वाले सबसे आम प्रकार के उल्कापिंडों में से एक है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »