शार्क मछली से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो चुका है आज का इंसान! वैज्ञानिकों ने ऐसा क्यों कहा? जानें

वैज्ञानिकों ने इस समय को एंथ्रोपॉसीन (Anthropocene) कहा है। इसे वो समय कहा जाता है जब धरती के मौसम और पर्यावरण पर इंसान का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • जंगली जानवरों की आधी आबादी अब विलुप्त होने के खतरे में।
  • 14,663 प्रजाति ऐसी हैं जिनका व्यापार मनुष्य करता है।
  • वैज्ञानिकों ने इस समय को एंथ्रोपॉसीन (Anthropocene) कहा है।

इंसानों को शार्क मछली से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक माना गया है।

आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि धरती पर कोई सबसे खतरनाक प्राणी है तो वह है इन्सान! अब तक ये बात सिर्फ एक कहावत की तरह कही गई थी लेकिन अब इसके वैज्ञानिक सबूत भी आ गए हैं! जी हां, वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन्सान खूंखार शार्क मछली से भी 100 गुना ज्यादा घातक है। ऐसा हम नहीं, यूनाइटेड किंगडम (UK) में शोधकर्ता कह रहे हैं। आखिर क्या है मामला, आइए आपको बताते हैं। 

इंसानों को शार्क मछली से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक माना गया है। UK में वैज्ञानिकों ने यह बात कही है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जंगली जानवरों की आधी आबादी अब विलुप्त होने के खतरे के दायरे में आ चुकी है क्योंकि इंसान इन जंगली जानवरों का अपने इस्तेमाल के लिए दोहन कर रहा है। इनमें से एक तिहाई को या तो वह अपने खाने के लिए मार रहा है, या फिर दवाइयां बनाने में इनका इस्तेमाल कर रहा है, या फिर इन्हें पालतू बनाने में इस्तेमाल कर रहा है। 
Advertisement

बात जब पेट भरने की आती है तो धरती पर मौजूद सभी जानवरों में से इंसान ही ऐसा है जिसे सबसे ज्यादा और अलग-अलग तरह का खाना चाहिए। उसकी जरूरतें अन्य जानवरों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। अब शोधकर्ताओँ ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आधुनिक मनुष्य 300 गुना ज्यादा भक्षक हो गया है। Oxfordshire के वॉलिंगफ़ोर्ड में यूके सेंटर फ़ॉर इकोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी के डॉ. रॉब कुक ने बताया कि इंसानों का अन्य जानवरों को इस्तेमाल करने का जो साइज और स्केल सामने आया है, वह बहुत ज्यादा चौंकाने वाला है। शोध को Communications Biology में प्रकाशित किया गया है। 

यह बात सिर्फ किसी अनुमान के आधार पर नहीं कही गई है। शोधकर्ताओं ने 50 हजार अलग अलग तरह के जंगली जीवों, जिनमें जानवर, पक्षी, रेंगने वाले जीव, धरती और पानी दोनों में रहने वाले जीव और मछलियां शामिल हैं, के डेटा को स्टडी किया है। जो कि अलग अलग कामों में इंसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से 14,663 प्रजाति ऐसी हैं जिनका व्यापार मनुष्य करता है। यह एक तिहाई संख्या है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 39 प्रतिशत विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। 
Advertisement

वैज्ञानिकों ने इस समय को एंथ्रोपॉसीन (Anthropocene) कहा है। इसे वो समय कहा जाता है जब धरती के मौसम और पर्यावरण पर इंसान का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। इंसान धरती पर रहने वाले अधिकतर जानवरों को पालतू बना रहा है जिससे कि प्राकृतिक दुनिया नया रूप ले रही है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर इंसान ऐसे ही जंगली जानवरों का दोहन अपने इस्तेमाल के लिए करता रहेगा तो जैव विविधता और पर्यावरण के लिए घातक परिणाम सामने आ सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.